फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bullies stopped family members who were going to attend wedding ceremony and attacked them in Deoria

Deoria: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिजनों को रोक दबंगों ने की मारपीट व लूटपाट, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 May 2024 10:10 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: श्याम जी. Updated Mon, 27 May 2024 10:10 PM IST
सार

देवरिया में बेटे की बारात में शामिल होने गोरखपुर जा रहे एक परिवार के सदस्यों से कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों पक्षों से दो-दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
 

विज्ञापन
bullies stopped family members who were going to attend wedding ceremony and attacked them in Deoria
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया-गोरखपुर ओवरब्रिज के पास चार पहिया वाहन से बेटे की बारात में शामिल होने गोरखपुर जा रहे एक परिवार के सदस्यों को कुछ लोगों ने रोक लिया। इसके बाद वाहन से उतारकर उनके बेटे को मारने-पिटने लगे। यह देख पिता-भाई ने विरोध जताया तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने शादी में ले जा रहे कपड़े, गहने व अन्य सामग्री लूटने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों पक्षों से दो-दो युवकों को हिरासत में ले लिया। सोमवार की सुबह दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस चारों युवकों को जेल भेजने की तैयारी के साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अबूबकनगर निवासी फैजान अहमद उर्फ लाडले फारूकी के बड़े बेटे की बारात रविवार को अबूबकरनगर से निकली। बारातियों को भेजने के बाद लाडले अपने छोटे बेटे आमिर फारूकी व शाद फारूकी और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ अंतिम में निकले। वह चार पहिया वाहन से रविवार शाम करीब पांच बजे घर से निकले। जैसे ही उनका वाहन गोरखपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचा, अचानक से तीन चार पहिया वाहन ने उनके वाहन को घेर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी वह कुछ समझ पाते इतने में वाहन से करीब दर्जनभर युवक निकले और पुरानी रंजिश में शादी फारूकी को वाहन से निकाल कर मारने लगे। यह देख आमिर व उसके पिता लाडले विरोध जताया तो उनकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद वाहन में शादी के लिए रखे कपड़े और गहने लेकर भाग निकले। सूचना पर सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी व कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से दोनों पक्ष के दो-दो आरोपियों को में लिया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।


वहीं, मारपीट की घटना के बाद वाहनों की लाइन लग गई। करीब एक घंटे तक लोगों को जाम से जुझते रहे। इस मामले में कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने एक पक्ष आमिर फारूखी व दूसरे पक्ष सैफ खां उर्फ आदिल खां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्ष से दो-दो लोग को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें जेल भेजा जाएगा। इसके बाद नामजद अन्य आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed