{"_id":"648aacc42e7b969e9b0d3b2d","slug":"bullies-molested-a-class-10-student-in-gorakhpur-2023-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दसवीं की छात्रा से शोहदे ने की छेड़खानी, राह चलते की अश्लील टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दसवीं की छात्रा से शोहदे ने की छेड़खानी, राह चलते की अश्लील टिप्पणी
Thu, 15 Jun 2023 11:46 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गगहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गगहा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:46 AM IST
सार
पिता ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि नाबालिग बेटी कोचिंग पढ़ने के लिए जाती है। इस दौरान शोहदा उसका पीछा करता है और छेड़खानी कर अश्लील टिप्पणी करता है। इस बीच वह गांव में ही अपनी बुआ के घर रहने लगा है और अलग-अलग नंबर से फोन कर किशोरी को मिलने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गगहा इलाके के एक गांव की दसवीं की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आए दिन कोचिंग आते-जाते छेड़खानी करता है, लेकिन लोकलज्जा की वजह से शिकायत नहीं की गई। अब शोहदा गांव में अपने रिश्तेदार के घर आकर रुका है और आए दिन मोबाइल नंबर बदल-बदल कर फोन कर रहा है।
विज्ञापन
गांव में रिश्तेदारी होने की वजह से उलाहना देने पर मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शोहदे समेत तीन लोगों पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में झोपड़ी में लगी आग, चपेट में आने से महिला और पांच बच्चे जिंदा जले
विज्ञापन
पिता ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि नाबालिग बेटी कोचिंग पढ़ने के लिए जाती है। इस दौरान शोहदा उसका पीछा करता है और छेड़खानी कर अश्लील टिप्पणी करता है। इस बीच वह गांव में ही अपनी बुआ के घर रहने लगा है और अलग-अलग नंबर से फोन कर किशोरी को मिलने का दबाव बना रहा था।
परिजनों के मुताबिक, बुधवार को वे युवक की उलाहना लेकर गांव में ही उसके रिश्तेदारों के घर पहुंचे तो युवक एवं उसकी बुआ के लड़के, किशोरी के घर पहुंच कर मारपीट करने पर उतारू हो गए। लोकलज्जा के डर से पहले उन्होंने मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात बिगड़ती देख बुधवार को गगहा थाने पर शिकायत की।
इसे भी पढ़ें: नीट में चमकी गोरखपुर की मेधा, होनहारों ने अच्छे अंक हासिल कर साबित की श्रेष्ठता
वहीं दूसरे पक्ष ने भी किशोरी के घरवालों पर युवक को गंभीर रूप से पीटने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सूरज सिंह का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आधार पर आरोपी युवक, उसके तीन अन्य साथियों एवं कुछ अज्ञात पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट एवं जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।