फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bullies molested a class 10 student in Gorakhpur

Gorakhpur News: दसवीं की छात्रा से शोहदे ने की छेड़खानी, राह चलते की अश्लील टिप्पणी

Thu, 15 Jun 2023 11:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गगहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गगहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Jun 2023 11:46 AM IST
सार

पिता ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि नाबालिग बेटी कोचिंग पढ़ने के लिए जाती है। इस दौरान शोहदा उसका पीछा करता है और छेड़खानी कर अश्लील टिप्पणी करता है। इस बीच वह गांव में ही अपनी बुआ के घर रहने लगा है और अलग-अलग नंबर से फोन कर किशोरी को मिलने का दबाव बना रहा था।

विज्ञापन
Bullies molested a class 10 student in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में गगहा इलाके के एक गांव की दसवीं की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आए दिन कोचिंग आते-जाते छेड़खानी करता है, लेकिन लोकलज्जा की वजह से शिकायत नहीं की गई। अब शोहदा गांव में अपने रिश्तेदार के घर आकर रुका है और आए दिन मोबाइल नंबर बदल-बदल कर फोन कर रहा है।

विज्ञापन


गांव में रिश्तेदारी होने की वजह से उलाहना देने पर मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शोहदे समेत तीन लोगों पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में झोपड़ी में लगी आग, चपेट में आने से महिला और पांच बच्चे जिंदा जले
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि नाबालिग बेटी कोचिंग पढ़ने के लिए जाती है। इस दौरान शोहदा उसका पीछा करता है और छेड़खानी कर अश्लील टिप्पणी करता है। इस बीच वह गांव में ही अपनी बुआ के घर रहने लगा है और अलग-अलग नंबर से फोन कर किशोरी को मिलने का दबाव बना रहा था।

परिजनों के मुताबिक, बुधवार को वे युवक की उलाहना लेकर गांव में ही उसके रिश्तेदारों के घर पहुंचे तो युवक एवं उसकी बुआ के लड़के, किशोरी के घर पहुंच कर मारपीट करने पर उतारू हो गए। लोकलज्जा के डर से पहले उन्होंने मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात बिगड़ती देख बुधवार को गगहा थाने पर शिकायत की।

इसे भी पढ़ें:  नीट में चमकी गोरखपुर की मेधा, होनहारों ने अच्छे अंक हासिल कर साबित की श्रेष्ठता

वहीं दूसरे पक्ष ने भी किशोरी के घरवालों पर युवक को गंभीर रूप से पीटने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सूरज सिंह का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आधार पर आरोपी युवक, उसके तीन अन्य साथियों एवं कुछ अज्ञात पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट एवं जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed