फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bullet riding miscreants looted woman's purse

Gorakhpur News: बुलेट सवार बदमाशों ने महिला का पर्स लूटा

Tue, 25 Jun 2024 05:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Bullet riding miscreants looted woman's purse
गुलरिहा थाने के पास से ही बाइक सवार बदमाशों ने पति के साथ जा रही महिला का पर्स छीन लिया। पीड़िता के अनुसार, पर्स में मोबाइल फोन, दस हजार रुपये, नकदी, जेवर और जरूरी कागजात थे। घटना 19 जून की बताई जा रही है। पीड़िता के पति ने पिपराइच पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप है कि घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर ही नहीं मिली है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के रघुनाथ प्रजापति पिपराइच इलाके के जंगल छत्रधारी में किराए पर रहते हैं। रघुनाथ ने पुलिस को बताया कि 19 जून को पत्नी के साथ गोरखनाथ में एक कार्यक्रम में गए थे। रात करीब 11:15 बजे वहां से पत्नी के साथ कमरे पर जाने के लिए निकले। चिलुआताल के झुंगिया मोड़ पर पहुंचे थे कि बुलेट सवार दो बदमाश पीछा करने लगे। जैसे ही गुलरिहा थाने के पास से चौराहे की तरफ मुड़ रहा था, उसी दौरान बदमाशों ने उनकी पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया और महराजगंज की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed