फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bulldozer started running on illegal colonies being settled by plotting

Gorakhpur News: प्लाटिंग कर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर चलने लगा बुलडोजर

Sat, 28 Jan 2023 11:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Jan 2023 11:29 AM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जीडीए के विस्तारित क्षेत्र में बिना ले-आउट स्वीकृत कराए प्लॉटिंग कर अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही हैं, उन्हें चिह्नित किया गया है। नोटिस संबंधी प्रक्रियाएं और जरूरी वक्त देने के बाद अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
Bulldozer started running on illegal colonies being settled by plotting
अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने प्लाटिंग कर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले दिन शुक्रवार को ऐसी तीन कॉलोनियों की बाउंड्रीवाल तोड़ी गई। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


पिछले महीने ही जीडीए ने सर्वे कर शहर के आस-पास अवैध तरीके से प्लाटिंग कर बसाई गई 28 कॉलोनियां चिह्नित की थीं। इन कॉलोनियों को बसाने वाले लोगों को नोटिस भी दिया गया था।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने अपने विस्तारित क्षेत्र में ड्रोन के जरिए अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर कॉलोनियों की फोटो के साथ ही वीडियो क्लिप भी तैयार कराया है। इन कॉलोनियों के नाम वेबसाइट पर अपलोड कर लोगों से अपील की है कि वे यहां न तो प्लॉट खरीदें और न ही किसी तरह का निर्माण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को विशेष कार्य अधिकारी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने कुशीनगर रोड पर अभियान शुरू किया। बुलडोजर की मदद से कुशीनगर रोड पर मौजा माढ़ापार में बनाई जा रही कॉलोनी नूतन बिहार, गोरखपुर आदर्श सिटी एवं अभिप्रियम वैली की डीसीपी (बाउंड्रीवाल) ध्वस्त किया। इन कॉलोनी के बोर्ड और गेट भी तोड़ दिए गए। इसके अलावा छोटेकाजीपुर में राजतिलक शर्मा द्वारा बिना मानचित्र पास कराए किए गए निर्माण को भी सील करने की कार्रवाई की गई।


जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जीडीए के विस्तारित क्षेत्र में बिना ले-आउट स्वीकृत कराए प्लॉटिंग कर अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही हैं, उन्हें चिह्नित किया गया है। नोटिस संबंधी प्रक्रियाएं और जरूरी वक्त देने के बाद अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed