फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bulldozer runs on encroachment of land acquired for Khorabar Township

Gorakhpur News: खोराबार टाउनशिप के लिए अधिग्रहित जमीन के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Sat, 17 Feb 2024 06:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Sat, 17 Feb 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on encroachment of land acquired for Khorabar Township
खोराबार टाउनशिप के लिए अधिग्रहित जमीन के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
गोरखपुर विकास प्राधिकरण की परियोजना खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी में शुक्रवार को अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला। कड़ी सुरक्षा के बीच जंगल सीकरी उर्फ खोराबार एवं खोराबार उर्फ सूबा बाजार की अधिग्रहित भूमि पर किए गए अवैध निर्माण तोड़े गए। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रतिरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस बल के समक्ष उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन


अभियान के दौरान डॉ. अश्वनी अग्रवाल की चहारदीवारी, सत्यवीर यादव का सीमेंट गोदाम, अनुपम जायसवाल के पौधशाला एवं मुर्गी फार्म की चहारदीवारी समेत 15 एकड़ से अतिक्रमण हटाकर जमीन खाली कराई गई। तकरीबन 2.50 एकड़ में मुर्गी फार्म की चहारदीवारी तोड़ दी गई। इस दौरान लगभग 400 वर्ग मीटर में बने मुर्गी शेड को दो दिन के अंदर खाली करने का समय दिया गया। शेड के अतिरिक्त समस्त भूमि से अतिक्रमण हटा दिया गया है।
विज्ञापन

इस भूमि के खाली होने से खोराबार टाउनशिप में माइवान टेक्नोलाजी से निर्मित होने वाले ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों का निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसके अलावा खोराबार आवासीय टाउनशिप के लिए अधिग्रहित भूमि में लगभग 120 वर्ग मीटर भूमि पर विनोद विश्वकर्मा द्वारा कराए जा रहे पक्का मकान निर्माण को भी ध्वस्त किया गया। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि खोराबार आवासीय योजना के लिए अधिग्रहीत भूमि से अतिक्रमण हटाने से योजना के निर्माण एवं विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed