{"_id":"624fd64f62dd7241b4567fb4","slug":"bulldozer-on-encroachment-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम सिटी: गोरखपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, वसूला गया 41,500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सिटी: गोरखपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, वसूला गया 41,500 रुपये
Fri, 08 Apr 2022 12:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:02 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में चला बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला।
अतिक्रमण ध्वस्त करने के साथ ही नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने बृहस्पतिवार को 41,500 रुपये जुर्माना भी वसूला। साथ ही अतिक्रमण कर सड़क पर रखे सामान को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को यातायात तिराहा से काली मंदिर, गणेश चौक, गोलघर, कचहरी चौराहा होते हुए शास्त्री चौक तक अभियान चलाया गया। इंफोर्समेंट टीम के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह ने सड़क पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवा दिया।
विज्ञापन
साथ ही टीम ने लोहे की मेज, लकड़ी का बाक्स आदि जब्त कर नगर निगम के स्टोर में जमा करा दिया। अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसडीएम अनूपम मिश्रा, एसपी ट्रैफिक डॉ. महेद्र पाल सिंह, सीओ कोतवाली विमल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली सागर, सीओ ट्रैफिक जय प्रकाश सिंह, टीआई मनोज कुमार राय, जटेपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार गुप्ता, कर अधीक्षक विक्रम विपुल राय, कर अधीक्षक बीके लाल साहब, आरआई अमर श्रीवास्तव एवं राम सूचित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन