फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bulldozer can run if illegal encroachment is not removed

हाईडिल कॉलोनी : अवैध कब्जा नहीं हटा तो चल सकता है बुलडोजर

Thu, 11 May 2023 09:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer can run if illegal encroachment is not removed
- मुख्य अभियंता ने डीएम को लिखा पत्र, अवैध कब्जे की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मोहद्दीपुर स्थित बिजली निगम की हाईडिल काॅलोनी में अभी भी 35 अवैध कब्जेदार हैं। निगम ने इनकी बिजली आपूर्ति बाधित करने की तैयारी कर ली। कब्जा नहीं हटाया गया तो उनके परिसर पर बुलडोजर भी चलाया जा सकता है। इन्हें खाली करवाने के लिए डीएम को भी निगम की तरफ से पत्र लिखा गया है।
हाईडिल काॅलोनी में 265 कर्मचारी आवास हैं। इनमें से 35 में अवैध कब्जे धारक रहते हैं। बीते दिनों शिकायत पर तत्कालीन मुख्य अभियंता ने विजिलेंस से जांच करवाई। जानपद (सिविल) खंड ने चिन्हित 35 अवैध कब्जेदारों के आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया। इसके बाद अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया, लेकिन किसी ने खाली नहीं किया। निगम को सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में बाहरी लोग कब्जा कर रह रहे हैं।
विज्ञापन

नए आवास होंगे आवंटित
बिजली निगम के अभियंताओं व अन्य कर्मचारियों के लिए जल्द ही हाईडिल कॉलोनी में आवास आवंटित किए जाएंगे। लिस्ट में वरीयता क्रम के अनुसार आवंटन होंगे। पिछले दिनों मुख्य अभियंता वितरण ने मुख्य अभियंता सिविल (जानपद) से हाईडिल कॉलोनी में अवैध कब्जे की शिकायती की थी। आरोप था कि विभागीय कॉलोनी में वे लोग भी हैं, जिनका मुख्यालय गोरखपुर जोन में नहीं है। इसके अलावा बाहरी लोग भी अवैध रूप से निर्माण कर यहां रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अवैध कब्जेदारों का आवास खाली करवाने का प्रयास किया गया था। नोटिस देने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। खाली करवाने के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है। उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- आशु कालिया, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed