फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Budhwa Mangal being celebrated today Gorakhpur traffic changed

Gorakhpur News: आज मनाया जा रहा बुढ़वा मंगल, बदला गोरखपुर का यातायात

Tue, 24 Jan 2023 10:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 24 Jan 2023 10:31 AM IST
सार

 मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हुआ प्रतिबंध 26 जनवरी की रात आठ बजे तक रहेगा। इसके बाद फिर 29 जनवरी और पांच फरवरी को भी यह लागू रहेगा।

विज्ञापन
Budhwa Mangal being celebrated today Gorakhpur traffic changed
यातायात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर में बुढ़वा मंगल पर खिचड़ी चढ़ाने के आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात में बदलाव किया गया। मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हुआ प्रतिबंध 26 जनवरी की रात आठ बजे तक रहेगा। इसके बाद फिर 29 जनवरी और पांच फरवरी को भी यह लागू रहेगा। एसपी यातायात डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने आए श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो इसलिए यातायात में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


इधर से गुजरेंगे वाहन  

  • महराजगंज, फरेंदा, पीपीगंज से रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन व शहर की तरफ आने वाले चार पहिया, रोडवेज बस, ट्रक (श्रद्धालुओं के वाहन को छोड़कर) बरगदवां से भगवानपुर स्पोर्ट्स कॉलेज, खजांची चौराहा, पादरी बाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर होते हुए जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • रेलवे स्टेशन, यातायात मार्ग से बरगदवा, पीपीगंज, सोनौली जाने वाले वाहन यूनिवर्सिटी चौक, मोहद्दीपुर, कौवाबाग, पादरी बाजार, खजांची, स्पोर्ट्स कॉलेज होकर जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वाराणसी, मऊ, बड़हलगंज की तरफ से आने वाले बस, ट्रक (श्रद्धालुओं के वाहन छोड़कर) बाघागाड़ा, कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुए जाएंगे।
  • लखनऊ, संतकबीरनगर से फरेंदा, सोनौली की ओर जाने वाली रोडवेज बस, ट्रक कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुए जाएंगे।
  • महराजगंज, पिपराइच से रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन एवं शहर क्षेत्र में आने वाले तीन, चार पहिया वाहन, बस पादरी बाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर होते हुए जाएंगे।
  • यातायात तिराहा से बरगदवा, पीपीगंज की ओर जाने वाले दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहन धर्मशाला, गंगेज, दुर्गाबाड़ी, ग्रीन सिटी होकर जाएंगे।
  • इंडस्ट्रियल मोड़ से रेलवे स्टेशन, शहर क्षेत्र आने वाले दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहन रामनगर चौराहा, नकहा ओवरब्रिज, स्पोर्ट्स कॉलेज, खजांची चौक, असुरन चौक होते हुए जाएंगे।


 

इन रास्तों पर वाहन प्रतिबंधित

  • जेपी हॉस्पिटल से गोरखनाथ ओवरब्रिज बरदगवां की ओर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन दुर्गाबाड़ी, सुभाषचंद्र बोस नगर कॉलोनी, ग्रीन सिटी होकर जाएंगे।
  • आरपीएफ ग्राउंड गोरखनाथ ओरवब्रिज से मंदिर लेबर तिराहा की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • दुर्गाबाड़ी से गोरखनाथ पुल के नीचे मंदिर की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन सुभाष चंद्र बोस नगर से ग्रीन सिटी होकर जाएंगे।
  • रामलीला मैदान से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन सुभाष चंद्र बोस नगर ग्रीन सिटी होकर जाएंगे।
  • रसूलपुर तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • दशहरीबाग तिराहा, हुमायूंपुर से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • कौड़ियहवा, ग्रीन सिटी मोड़ से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन तरंग ओवरब्रिज से गंगेज होते हुए जाएंगे।

यहां खड़े होंगे श्रद्धालुओं के वाहन
  • बिहार, बलिया, देवरिया, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, कुशीनगर व जौनपुर से गोरखनाथ मंदिर आने वाली बस भगवती महिला महाविद्यालय परिसर में।
  • बिहार, वाराणसी, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, मऊ, कुशीनगर व जौनपुर से गोरखनाथ मंदिर आने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहन आरपीएफ ग्राउंड दुर्गाबाड़ी तिराहा के पास।
  • शहर क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं के दो पहिया, तीन पहिया वाहन लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल (गोरखनाथ पुल के नीचे)
  • सूरजकुंड व उसके आसपास के मोहल्लों से आने वाले दो व चार पहिया वाहन रामलीला मैदान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed