फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Budh Gochar 2020 Know Effects on your zodiac sign latest update

बुध हुए मार्गी, आपकी राशि पर होगा यह प्रभाव, इन परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Thu, 05 Nov 2020 11:26 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Nov 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Budh Gochar 2020 Know Effects on your zodiac sign latest update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों के राजकुमार व बुद्धि-विद्या, लेखन शक्ति के कारक बुध मंगलवार को तुला राशि में मार्गी हो गए। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि बुध का मार्गी होना संपूर्ण जनमानस के लिए सुखद होगा। बुध सांसारिक ज्ञान, अर्थशास्त्र, त्वचा, स्नायुमंडल एवं वित्त के स्वामी हैं। बुद्ध के मार्गी होने से त्वचा से होने वाली परेशानी, वित्तीय संकट और अवसाद से छुटकारा मिलेगा। बताया कि त्योहारों के समय में बुध के मार्गी होने से बाजार में तेजी आएगी, व्यापार अच्छा होगा।
विज्ञापन


विभिन्न राशियों पर पड़ेगा यह असर
मेष : शादी-विवाह तय होगा, जीवनसाथी का उत्थान, स्वयं के कारोबार में भी उत्थान, मानसिक स्थिति ठीक होगी।
वृषभ : विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय, अवसाद से उबरेंगे, वित्तीय स्थिति अच्छी होगी।
मिथुन : स्वास्थ्य में सुधार, नव प्रेम का आगमन होगा, संतान से सुखद समाचार मिलेगा, व्यावसायिक लाभ होगा।
कर्क: व्यापारिक पार्टनरशिप के लिए अच्छा समय, त्वचा एवं आंखों की समस्या से निजात, मां के लिए अच्छा समय।
सिंह : व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी, सूझबूझ से काम लेंगे। भाई-बहन का साथ होगा।
कन्या : स्वाथ्य में सुधार, सकारात्मक ऊर्जा का संचार, आर्थिक एवं कुटुंब में वृद्धि, अवसाद से छुटकारा।
तुला : वित्तीय स्थिति अच्छी होगी। बिगड़े काम बनेंगे, त्वचा रोग एवं अवसाद से छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक : लेनदारों के दबाव बढ़ेंगे, नाक, कान, गले में परेशानी, पार्टनरशिप का तनाव इनसे सीखने को मिलेगा।
धनु : जीवनसाथी के लिए सुनहरा मौका, आय का नया मार्ग प्रशस्त होगा, फंसा धन मिलेगा, बुद्धि से काम करेंगे, सौम्यता बनी रहेगी।
मकर: भाग्य साथ देगा, भाग्य और दिमाग का तालमेल बने रहने से व्यावसायिक मार्ग प्रशस्त होंगे, सुखद समय।
कुंभ: गुण ज्ञान की प्राप्ति, रुके हुए कार्य शुरू होंगे, प्रेम में चल रही कठिनाइयां दूर होंगी, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय।
मीन : शादी-विवाह तय होंगे, रोजगार में अवसर मिलेंगे, अवसाद से छुटकारा, अच्छा समय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed