फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Budget 2021 in India: Budget news Entrepreneur and businessman said market needs booster dose in Gorakhpur

Budget 2021 : 'कोरोना की चोट से उबारने वाला हो बजट'

Mon, 01 Feb 2021 09:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Feb 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
Budget 2021 in India: Budget news Entrepreneur and businessman said market needs booster dose in Gorakhpur
बजट 2021: उद्यमी और व्यापारी बोले-बाजार को बुस्टर डोज की जरूरत। - फोटो : अमर उजाला।
आम बजट से न सिर्फ वेतनभोगी कर्मचारी, बल्कि उद्यमी और व्यापारी भी कई राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। सबसे ज्यादा उम्मीद सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (एमएसएमई) श्रेणी के उद्यमियों को है, क्योंकि कोरोना संकट की वजह से अब तक एमएसएमई नहीं संभल सका है। व्यापारी कारोबार के मंदा होने की वजह से परेशान हैं। उद्यमियों और व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार के बजट में न सिर्फ विशेष छूट दी जाएगी, बल्कि यह जनहित वाला भी होगा।
विज्ञापन


चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने कहा कि बजट से एमएसएमई श्रेणी के उद्योगों को कई उम्मीदें हैं। बजट में कुछ ऐसे प्रावधान होने चाहिए जिससे न सिर्फ लागत में कमी आए, बल्कि उत्पादों की खपत भी बढ़े।
विज्ञापन

 
साहू समूह के एमडी सनूप साहू ने कहा कि बजट में आयात पर लगाम लगाने की उम्मीद है। तभी एमएसएमई श्रेणी के उद्योग जिंदा रह पाएंगे। इस सेक्टर को बुस्टर डोज की आवश्यकता है क्योंकि यहीं सबसे ज्यादा रोजगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीसी ज्वेलर्स के संजय अग्रवाल ने कहा कि टैक्स के स्लैब में बदलाव के साथ ही बाजार की बेहतरी के लिए बजट से उम्मीद है। क्योंकि कोरोना संकट की वजह से अब तक बाजार सही ढंग से संभल नहीं सका है।


रेडीमेड गारमेंट व्यापारी वैभव अग्रवाल ने कहा कि मध्यम वर्ग इस बजट से काफी उम्मीद लगाए बैठा है। इस वर्ग के लिए बजट में कुछ बेहतर प्रावधान होता है तो उम्मीद है कि बाजार भी अपनी रफ्तार पकड़ ले।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.comअमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed