फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BSP Brahmin conference will be held in Gorakhpur in fifth phase

मिशन 2022: गोरखपुर में पांचवें चरण में होगा बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन, नेताओं को सहेजने में जुटे पदाधिकारी

Mon, 02 Aug 2021 05:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 02 Aug 2021 05:55 PM IST
सार

अगस्त के अंतिम सप्ताह में गोरखपुर क्लब में आयोजन की तैयारी, विधानसभा में बैठकें कर ब्राह्मण नेताओं को सहेजने में जुटे पदाधिकारी।

विज्ञापन
BSP Brahmin conference will be held in Gorakhpur in fifth phase
बहुजन समाज पार्टी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी का ब्राह्मण सम्मेलन पांचवें चरण में होगा। पार्टी ने आयोजन को लेकर खाका तैयार कर लिया है। अगस्त के अंतिम सप्ताह में आयोजन के लिए गोरखपुर क्लब स्थित आशीष मैरिज हॉल को आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है। पार्टी के नेताओं ने विधानसभाओं में ब्राह्मणों को सहेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर पार्टी की जिलाई इकाई से लेकर भाईचारा सम्मेलन के पदाधिकारी जुट गए हैं।

विज्ञापन


ब्राह्मण सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के साथ पूर्व मंत्री नकुल दुबे भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मंच पर पार्टी के सेक्टर प्रभारी,  विधायक विनय शंकर तिवारी को भी आमंत्रित किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व की ओर से आयोजन को हरी झंडी मिलने के बाद पदाधिकारियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष घनश्याम राही ने बताया कि हर विधानसभा में बैठकें की जा रही हैं। ब्राह्मण समाज के लोगों से संपर्क जारी है। बैठकों में ब्राह्मण समाज को लेकर पार्टी की नीतियां बताई जा रही है। वर्तमान सरकार द्वारा ब्राह्मणों की हो रही उपेक्षा को लेकर उन्हें बताया जा रहा है। ब्राह्मण समाज पार्टी के वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि, पूर्व पदाधिकारियों को भी सम्मेलन में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर संयोजक गोरखपुर मंडल अमर चंद दुबे ने कहा कि गोरखपुर जिले में होने वाला ब्राह्मण सम्मेलन एतिहासिक होगा। पार्टी के दिशा निर्देशों पर तैयारी की जा रही है। लगातार बैठकों के माध्यम से ब्राह्मण समाज के लोगों से मिला जा रहा है। लोग का भाजपा से मोहभंग हो गया है। ब्राह्मण समाज के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह सम्मेलन पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed