{"_id":"60676ca59fc6fc3e7929c9e8","slug":"bsf-jawans-brother-set-on-fire-in-gorakhpur-died-in-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जवान के भाई पर तेल डालकर आग लगा दी, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ जवान के भाई पर तेल डालकर आग लगा दी, अस्पताल में मौत
Sat, 03 Apr 2021 12:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बड़हलगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बड़हलगंज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:42 AM IST
सार
- बड़हलगंज इलाके की घटना, वजह स्पष्ट नहीं
- फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़हलगंज इलाके के मकरंदपुर गांव में बृहस्पतिवार रात घर के बरामदे में सो रहे बीएफएफ जवान के भाई राकेश चौरसिया पर तेल छिड़ककर कुछ लोगों ने जला दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस व फोरेसिंक टीम जांच कर रही है। राकेश का बड़ा भाई नितेश बीएसएफ में तैनात है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मकरंदपुर गांव के मानिक चंद का बेटा राकेश (22) सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। बृहस्पतिवार रात वह घर के बरामदे में सोया था। रात करीब डेढ़ बजे कुछ युवक आए और उसपर तेल छिड़ककर आग लगा दी। बगल में युवक के चाचा व चचेरा भाई भी सोए थे जिन्हें हमलावरों ने पकड़ लिया था।
विज्ञापन
राकेश के चिल्लाने पर घर के अन्य सदस्य भी आ गए तो आरोपित भागने लगे। बदमाशों की तलाश में जुटे गांव वालों ने रात में एक संदिग्ध युवक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों व परिजनों के अनुसार होली के दिन भी राकेश पर कुछ युवकों ने डीजल फेंका था। लेकिन उसने व घरवालों ने होली के हुड़दंग में मजाक समझा और पुलिस को सूचना नहीं दी। पुलिस आशनाई, आपसी रंजिश आदि बिंदुओं पर जांच कर रही है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपित पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
इस मामले में आत्महत्या के भी कयास लगाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि राकेश की 16 अप्रैल का तिलक व 21 अप्रैल को शादी होनी थी। लेकिन इसी बीच उसकी मौत से घर में मातम पसर गया है।
मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ जांच की गई है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। क्योंकि पास में ही उसका भाई और अन्य लोग भी सोए थे। घटना रात करीब एक बजे हुई और पुलिस को ढाई बजे सूचना दी गई है। पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है।
-मनोज राय, इंस्पेक्टर बड़हलगंज