फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BSc and MSc Agriculture will be conducted on CBCS pattern in Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय: सीबीसीएस पैटर्न पर होगा बीएससी व एमएससी कृषि का संचालन

Mon, 12 Jul 2021 03:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Jul 2021 03:59 PM IST
सार

बीएससी कृषि में प्रवेश के लिए एक सीट पर अब 22 आवेदक।

विज्ञापन
BSc and MSc Agriculture will be conducted on CBCS pattern in Gorakhpur University
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्व वित्तपोषित योजना के अंतर्गत बीएससी कृषि (चार वर्षीय) एवं एमएससी कृषि का संचालन सीबीसीएस पैटर्न पर सत्र 2021-22 से किया जाएगा। बीएससी कृषि में 150 सीटों पर प्रवेश के लिए अब तक 3300 आवेदन और एमएससी में 108 सीटों पर 700 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक कृषि संकाय के समस्त पाठ्यक्रम आईसीएआर की गाइड लाइंस के अनुसार तैयार किए गए हैं। विश्वविद्यालय के समस्त निकायों के अनुमोदन के पश्चात इसे शासन एवं राजभवन से अनुमोदित कराया गया है। बीएससी कृषि में प्रवेश के लिए 31 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुआ है।
विज्ञापन


एक सीट पर 22 अभ्यर्थियों के बीच कड़ा मुकाबला है। एमएससी कृषि की एक सीट पर सात लोगों में मुकाबला होगा। 22 जुलाई तक इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोर्स के संचालन के लिए फैकल्टी की नियुक्ति का आवेदन भी जारी किया गया है। लेक्चर बेस के लिए विभिन्न विभागों में फैकल्टी चिह्नित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीक्षा भवन में स्थापित हुआ कृषि संकाय
आईसीएआर की गाइड लाइंस के मुताबिक दीक्षा भवन में कृषि संकाय की स्थापना की गई है। दक्षिणी द्वार से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। सुंदरीकरण के लिए कुलपति के निर्देश पर योजना बनाई जा रही है। कैंटीन का संचालन भी होगा।

ये हैं एमएससी एजी के छह पाठ्यक्रम
एग्रौनाम, हार्टिकल्चर, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, एग्रीकल्चर इकोनामिक्स, एग्रीकल्चर इंटोमलोजी, एग्रीकल्चर एक्सटेंसन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed