{"_id":"5e6b267c8ebc3ea7cb576683","slug":"bsa-inspection-of-left-many-teachers-stop-salary-for-absent-from-14-council-schools","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएसए के औचक निरीक्षण में स्कूल से नदारद मिले कई शिक्षक, 23 शिक्षकों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए के औचक निरीक्षण में स्कूल से नदारद मिले कई शिक्षक, 23 शिक्षकों का रोका वेतन
Fri, 13 Mar 2020 11:51 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:51 AM IST
सार
- हस्ताक्षर बनाकर स्कूल से गायब मिला शिक्षक, निलंबित
- बीएसए ने 14 परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- 23 शिक्षकों का वेतन रोका, दो खंड शिक्षाधिकारी सहित तीन प्रधानाध्यापकों को नोटिस
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान बीएसए ने खोराबार व ब्रह्मपुर ब्लाक के 14 परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जहां विभिन्न कारणों से 23 शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ ही दो खंड शिक्षाधिकारी सहित तीन प्रधानाध्यापकों को नोटिस और एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया ।
बीएसए ने ब्रह्मपुर ब्लाक के पूमावि करही का निरीक्षण किया। यहां प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह उपस्थिति पंजिका में अग्रिम हस्ताक्षर बनाकर गायब मिले। विद्यालय में मिडडे मील परंपरागत चूल्हे पर बनता मिला। इस गड़बड़ी पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया। नामांकित 98 बच्चों के सापेक्ष 41 बच्चे उपस्थित मिले। सहायक अध्यापक गिरजेश शाही व शिक्षामित्र सर्वजीत लाल अनुपस्थित पाए गए। दोनों का वेतन व मानदेय रोक दिया गया।
खोराबार ब्लाक के पूमावि लक्ष्मीपुर में 130 नामांकन के साक्षेप 51 बच्चे उपस्थित मिले। लगातार अनुपस्थित रहने के बावजूद अनुदेशक ऊषा राय को मानदेय मिलने पर बीएसए ने सहायक वित्त लेखाधिकारी सर्वशिक्षा अभियान से जवाब तलब किया है। बच्चों की कम उपस्थिति पर प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया। प्रावि कुई बुजुर्ग में नामांकन के सापेक्ष कम उपस्थिति पर प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया है। गैरहाजिर शिक्षामित्र प्रेमशीला का मानदेय रोक दिया गया।

कैंपियरगंज में भी कई शिक्षकों का वेतन रोका
प्रावि प्यासी और प्रावि झरवा में नामांकन के सापेक्ष कम बच्चे मौजूद रहने पर दोनों प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया गया। पूमावि झरवा में मीनू के अनुसार भोजन नहीं बनने एवं बच्चों की कम उपस्थिति पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब किया गया है। ब्रह्मपुर ब्लाक के प्रावि कोनी सोनबरसा में शैक्षिक गुणवत्ता असंतोषजनक मिली। यहां गैरहाजिर सहायक अध्यापक जयदीप व शिक्षामित्र हरेंद्र यादव तथा रागिनी ओझा का वेतन व मानदेय रोक दिया गया। प्रावि बरही द्वितीय में प्रधानाध्यापक किरन कोरी बिना प्रार्थनापत्र के अनुपस्थित मिलीं। उनका वेतन भी रोक दिया गया।
बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी कैंपियरगंज ने बृहस्पतिवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। पूमावि मखनहा में सुबह 9.10 बजे तक कोई शिक्षक उपस्थित नहीं पाया गया। विद्यालय में तैनात सभी शिक्षकों का वेतन बाधित किया गया है। प्रावि पीपीगंज द्वितीय में मिड डे मील में अनियमितता पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया गया। प्रावि गुलरिहा द्वितीय में प्रधानाध्यापक राम दवन, सहायक अध्यापक अजमल, मेंहदी हसन, देवदत्त पांडेय व दयानिधि तथा शिक्षामित्र अजीत कुमार गुप्ता व पुनीत यादव, प्रावि बनकटा प्रथम में सहायक अध्यापक सरोजिनी के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन व मानदेय रोक दिया गया। प्रावि बनकटा द्वितीय में शैक्षिक गुणवत्ता खराब पाए जाने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक मनीष प्रजापति का वेतन रोका गया।