फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bride not like groom after returned Barat in Gorakhpur

एक शादी ऐसी भी: सात फेरों के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से किया मना, बोली- नहीं पसंद है दूल्हा

Fri, 10 Jun 2022 12:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Jun 2022 12:42 PM IST
सार

दुल्हन ने कहा कि लड़का पसंद नहीं है। पहले मान-मनौव्वल का दौर चला, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ और दूल्हे पक्ष को बिना दुल्हन के ही बरात लेकर बैरंग लौटना पड़ा।

विज्ञापन
bride not like groom after returned Barat in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां दुल्हन के इनकार के बाद इलाके के एक गांव में गुरुवार तड़के आई बरात बैरंग ही लौट आई। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


यह भी कहा कि दूल्हा पसंद नहीं है। मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन बात नहीं बन सकी। तय हुआ कि दोनों पक्ष अपने-अपने हिस्से का खर्च उठाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, खजनी इलाके के एक गांव से गत बुधवार की रात बरात उरुवा आई थी। लड़की के पिता ने बरातियों की आवभगत की। बराती जमकर नाचे और भोजन किया। दूल्हा और दुल्हन के जयमाल की रस्म अदायगी भी हुई।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह चार बजे तक विधि-विधान से शादी कराई गई। सिंदूरदान हुआ और सात फेरे लेकर आजीवन साथ निभाने की कसमें खाई गईं। सभी प्रकार के चढ़ावा और लेन-देन हो गए। सारी औपचारिकता के बाद दुल्हन के विदाई की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी बीच दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन ने कहा कि लड़का पसंद नहीं है। पहले मान-मनौव्वल का दौर चला, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ और दूल्हे पक्ष को बिना दुल्हन के ही बरात लेकर बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed