{"_id":"69f1d3d42c5e469bf60580e6","slug":"bride-dies-in-accident-while-heading-to-beauty-parlor-on-wedding-day-in-deoria-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी के दिन दुल्हन की मौत: डोली की जगह अर्थी पर विदा हुई रचना, फेरों से पहले ऐसे गई जान; देखकर कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के दिन दुल्हन की मौत: डोली की जगह अर्थी पर विदा हुई रचना, फेरों से पहले ऐसे गई जान; देखकर कांपे लोग
Wed, 29 Apr 2026 03:19 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 29 Apr 2026 03:19 PM IST
सार
यूपी के देवरिया में शादी के दिन ब्यूटी पार्लर जा रही दुल्हन की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवती की मौत की खबर मिलते ही घर में चल रही शादी की तैयारियां थम गईं। जहां कुछ देर पहले शहनाई और मंगलगीत गूंज रहे थे, वहां चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
Bride Dies in Accident
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देवरिया के बरियारपुर के गौर कोठी गांव की एक युवती की मंगलवार दोपहर में बरियापुर चौराहे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। इस युवती की मंगलवार को ही शादी थी। वह बाइक से दुल्हन का मेकअप कराने देवरिया जा रही थी। बरियारपुर चौराहा पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही घर में चल रही शादी की तैयारियां थम गईं। जहां कुछ देर पहले शहनाई और मंगलगीत गूंज रहे थे, वहां चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मिनिस्टर प्रसाद की 20 वर्षीय पुत्री रचना की मंगलवार को शादी थी। दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने भाई और मौसेरी बहन के साथ बाइक से मेकअप कराने देवरिया के किसी ब्यूटी पार्लर में जा रही थी। बरियारपुर चौराहे पर सामने से आए ट्रक से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर गई।

बाइक चालक युवक और मौसेरी बहन तो सड़क पर बाईं तरफ गिरीं, लेकिन रचना दाहिनी तरफ गिरी। वह ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक व दूसरी लड़की को हल्की चोट आईं। हादसा होते देख मौके पर भीड़ जुट गई। घरवालों को सूचना दी गई।
क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया भी पहुंचे। बरियापुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे युवती के दो छोटे भाई सचिन व गौरव और मां रम्भा देवी की चीख-पुकार से सबकी आंखें नम हो गईं। एसओ दीपक सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
डोली की जगह अर्थी पर विदा हुई रचना...शहनाई की जगह सिसिकियां
गौर कोठी गांव निवासी मिनिस्टर प्रसाद के घर मंगलवार की सुबह मंगलगीत हो रहा था। शाम को कुशीनगर जिले के राजापाकड़ से बेटी रचना की बरात आनी थी। हल्दी की रस्म हो चुकी थी। दरवाजे पर टेंट लगने लगा था और हलवाई मिठाई के बाद खाना पकाने में जुटे थे। इसी बीच हादसे की सूचना से चीख-पुकार मच गई। जिस घर से बेटी की डोली विदा करने की तैयारी थी, वहां से शाम को अर्थी उठी। खुशियों का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया।

गौर कोठी गांव निवासी रचना (25) की शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा था, मंगलगीत गूंज रहे थे। शाम को बरात आने वाली थी, इससे पहले दोपहर में दुल्हन का देवरिया में मेकअप होना था। रचना मेकअप के लिए निकली और बरियारपुर चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई।
10 मिनट बाद ही घर में हादसे की खबर आई तो मां रम्भा देवी बेहोश हो गईं। पिता मिनिस्टर प्रसाद की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। छोटे भाई सचिन और गौरव अपनी बहन को खोने के सदमे में हैं। जिस आंगन में बारात के स्वागत की तैयारियां थीं, वहां अब चीख पुकार मची थी। शादी के लिए लगाया गया टेंट हटाया जा रहा था, पकाया गया खाना फेंका गया।