{"_id":"65c5591cdec27fee600cf894","slug":"bricks-and-stones-pelted-at-marriage-ceremony-in-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-460359-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विश्वविद्यालय में वैवाहिक कार्यक्रम में चले ईंट-पत्थर, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विश्वविद्यालय में वैवाहिक कार्यक्रम में चले ईंट-पत्थर, कई घायल
Fri, 09 Feb 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
कंवेंशन सेंटर में था आयोजन, कार्यक्रम में जाने से रोकने पर कुछ युवकों ने किया पथराव
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कंवेंशन सेंटर में बुधवार की रात चल रहे वैवाहिक कार्यक्रम में जाने से कुछ युवकों को रोकना महंगा पड़ गया। नाराज युवक बाहर निकल कर सड़क से पथराव करने लगे। कार्यक्रम स्थल पर अचानक ऊपर से ईंट-पत्थर गिरने से कई लोग घायल हो गए जिससे पुलिस को बुलाना पड़ा।
विश्वविद्यालय के शिक्षक ने अपने पाल्य के शादी समारोह के लिए कंवेंशन हॉल को बुक कराया था। मांगलिक कार्यक्रम में कुछ युवक भी बिना आमंत्रित पहुंच गए। कुछ लोगों ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया। कार्यक्रम में शामिल लोगों का कहना है कि 8-10 युवक कार्यक्रम में भोजन करने पहुंचे थे। उनको रोकने पर वह नाराज होकर चले गए और पथराव शुरू कर दिए, जिससे कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। जानकारी होने पर नियंता और पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए।