फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BRD: Principal Dr. Ganesh Kumar retired, Dr. Sunil Arya got charge

बीआरडी : प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार सेवानिवृत्त, डॉ. सुनील आर्या को मिला चार्ज

Thu, 01 Feb 2024 04:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
BRD: Principal Dr. Ganesh Kumar retired, Dr. Sunil Arya got charge
- ऑक्सीजन कांड के छह माह बाद आए थे, छह साल से अधिक समय तक रहे प्राचार्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के करीब छह साल तक प्राचार्य रहे डॉ. गणेश कुमार बुधवार को सेवानिवृत हो गए। बीते चार दशक में डॉ. गणेश सबसे लंबे समय तक इस पद पर बने रहे। वहीं, उनकी सेवानिवृत्ति के बाद मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील आर्या को चार्ज मिला है। डॉ. आर्या इससे पूर्व वर्ष 2015 में भी कार्यवाहक प्राचार्य रह चुके हैं।
अगस्त 2017 में हुए ऑक्सीजन त्रासदी के कारण बीआरडी मेडिकल कॉलेज की छवि को काफी नुकसान पहुंचा था। इसके कुछ दिन बाद ही प्राचार्य कार्यालय में आग लगने और महत्वपूर्ण फाइलें जलने के कारण यह कॉलेज और बदनाम हो गया। शिक्षकों व कर्मचारियों के बीच टकराव शुरू हो गया। ऐसे माहौल में डॉ. गणेश कुमार ने 22 दिसंबर 2017 को बीआरडी के प्राचार्य का चार्ज लिया। उनका तबादला आजमगढ़ मेडिकल कालेज से हुआ था।
विज्ञापन

बीआरडी में अब तक 30 प्राचार्य रह चुके हैं। इसमें पहले प्राचार्य डॉ. पीएल शुक्ला का कार्यकाल करीब 13 वर्ष का था। उसके बाद सबसे लंबा कार्यकाल डॉ. गणेश कुमार का रहा।बुधवार को उनके कार्यकाल का अंतिम दिन रहा। मेडिकल कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुनील आर्या, उपप्राचार्य डॉ. महिम मित्तल, डॉ. भूपेंद्र शर्मा, डॉ. अश्वनी मिश्रा, डॉ. एएन शुक्ला, डॉ. राजकुमार, डॉ. मनोज यादव, डॉ. अशोक यादव, डॉ. राम कुमार जायसवाल व डॉ. कंचन श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed