{"_id":"65336ffddfd6c0a283069c84","slug":"brd-medical-college-now-two-private-ambulances-caught-outside-trauma-center-2023-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BRD मेडिकल कॉलेज: अब ट्रॉमा सेंटर के बाहर पकड़ी गईं दो प्राइवेट एंबुलेंस, पुलिस ने सीज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BRD मेडिकल कॉलेज: अब ट्रॉमा सेंटर के बाहर पकड़ी गईं दो प्राइवेट एंबुलेंस, पुलिस ने सीज किया
Sat, 21 Oct 2023 12:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:00 PM IST
सार
शुक्रवार भोर में करीब तीन बजे मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी विवेक मिश्रा को सूचना मिली कि एक प्राइवेट एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज में है, मरीज की सौदेबाजी चल रही है। बिहार के मरीज को बेहतर इलाज का झांसा देकर प्राइवेट नर्सिंग होम में शिफ्ट किया जाना है। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और दोनों एंबुलेंस को कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
बीआरडी में पकड़ी गई एंबुलेंस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मरीज-एंबुलेंस माफिया की करतूतें कम होने में नहीं आ रही हैं। मरीज को चोरी से प्राइवेट नर्सिंग होम में शिफ्ट करने का मामला शुक्रवार को फिर सामने आया। पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर के बाहर से दो प्राइवेट एंबुलेंस को पकड़कर सीज कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बीआरडी के कर्मचारी ने एक तीमारदार को बरगलाकर मरीज को नर्सिंग होम ले जाने के लिए तैयार कर लिया था, लेकिन तभी इसकी भनक पुलिस को लग गई। भोर में करीब तीन बजे पुलिस पहुंची और 100 बेड के सामने दो प्राइवेट एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
बताया गया कि इनमें एक एंबुलेंस चरगांवा के नर्सिंग होम की थी, जबकि दूसरे के बारे में चालक जानकारी नहीं दे पाया। दोनों चालकों को 50- 50 हजार के निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: छात्रा से युवक ने की छेड़खानी, फोटो एडिट कर किया वायरल
जानकारी के मुताबिक, मरीज-एंबुलेंस माफिया पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पहले तीन एंबुलेंस सहित पांच वाहनों को पुलिस ने सीज किया था। शुक्रवार भोर में करीब तीन बजे मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी विवेक मिश्रा को सूचना मिली कि एक प्राइवेट एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज में है, मरीज की सौदेबाजी चल रही है। बिहार के मरीज को बेहतर इलाज का झांसा देकर प्राइवेट नर्सिंग होम में शिफ्ट किया जाना है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर से हवाला की रकम पहुंचाई जाती है नेपाल, पकड़े गए दो बदमाश
सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और दोनों एंबुलेंस को कब्जे में ले ली। एक चालक की पहचान गुलरिहा के मोगलहा निवासी अभिषेक और दूसरे की चिलुआताल के जगतबेला निवासी शफीउल्लाह के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज विवेक मिश्रा ने बताया कि दोनों एंबुलेंस को सीज कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर से हवाला की रकम पहुंचाई जाती है नेपाल, पकड़े गए दो बदमाश
सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और दोनों एंबुलेंस को कब्जे में ले ली। एक चालक की पहचान गुलरिहा के मोगलहा निवासी अभिषेक और दूसरे की चिलुआताल के जगतबेला निवासी शफीउल्लाह के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज विवेक मिश्रा ने बताया कि दोनों एंबुलेंस को सीज कर दिया गया है।