फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   brd medical college Employees blocked in lift with three corona infected dead body at gorakhpur

आफत: बीआरडी में तीन कोरोना संक्रमितों के शव के साथ लिफ्ट में फंसे कर्मचारी, मचा हड़कंप

Thu, 22 Apr 2021 09:24 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Apr 2021 09:24 PM IST
सार

काफी देर तक लिफ्ट न खुली तो कर्मचारियों ने किसी तरह लिफ्ट को तोड़कर शव और अन्य कर्मचारियों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
brd medical college Employees blocked in lift with three corona infected dead body at gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बीच बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड अस्पताल की लिफ्ट गुरुवार को खराब हो गई। लिफ्ट में तीन कोरोना संक्रमितों के शव के साथ कर्मचारी भी फंस गए। काफी देर तक लिफ्ट न खुली तो कर्मचारियों ने किसी तरह लिफ्ट को तोड़कर शव और अन्य कर्मचारियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के 300 बेड अस्पताल में चार फ्लोर तक कोरोना संक्रमितों को भर्ती किया जा रहा है। इस बीच गुरुवार की सुबह तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। कोविड प्रोटोकॉल के तहत कर्मचारी तीनों शवों को पैक करते हुए परिजन को देने के लिए लिफ्ट से लेकर ग्राउंड फ्लोर की ओर बढ़े। 
विज्ञापन


इस बीच लिफ्ट एक फ्लोर भी नीचे नहीं पहुंची कि अचानक बंद हो गई। इस पर कर्मियों को लगा कि बिजली न होने के कारण लिफ्ट बंद हुई है। लेकिन करीब आधे घंटे तक लिफ्ट नहीं खुली तो कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू किया। लेकिन उनकी बातों को किसी ने नहीं सुना। इस पर लिफ्ट में फंसे कर्मियों ने फोन कर दूसरे कर्मियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन हुए परेशान

अंत में काफी प्रयास किया गया कि लिफ्ट शुरू हो जाए, लेकिन नहीं शुरू हुआ। आखिरकार कर्मियों ने किसी तरह लिफ्ट तोड़ दिया और शव को बाहर निकालकर परिजनों को सौंपा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि लिफ्ट खराब होने की सूचना मिली है। इसे सही कराया जाएगा।

कोरोना संक्रमण से मौत होने की जानकारी के बाद परिजनों ने राजघाट स्थित मुक्तेश्वर नाथ घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन शव आने में देर हुई तो लोग डर गए। पता करने पर बताया गया कि लिफ्ट खराब हो गई थी। इसकी वजह से शव आने में देरी हुई। तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed