बीआरडी मेडिकल कॉलेज का कोविड वार्ड हुआ फुल, जूनियर डॉक्टरों की छुट्टी भी हुई निरस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते मरीजों के कारण गोरखपुर और बस्ती मंडल का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बना इकलौता कोविड-लेवल-टू और थ्री वार्ड पूरी तरह से फुल हो गया है। 160 नॉर्मल बेड और 40 बेड के वेंटीलेटर पर मरीज भर्ती है। एक-दुक्का वेंटीलेटर छोड़कर अन्य कोई भी बेड खाली नहीं है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने इलेक्टिव सर्जरी पर रोक लगा दी है। साथ ही जूनियर डॉक्टरों की छुट्टी भी निरस्त कर दी है।
गोरखपुर और बस्ती मंडल में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गोरखपुर जिले की बात करें तो लेवल-वन के रेलवे अस्पताल में भी मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। 200 के बेड पर 140 से अधिक मरीज भर्ती है।
इसके अलावा 50 से अधिक मरीजों को बीआरडी में भर्ती कराया गया है। साथ ही स्पोर्ट्स स्टेडियम में 32 मरीज भर्ती है। लेकिन इस बीच सबसे बड़ा सकंट बीआरडी प्रशासन के सामने खड़ा हो गया है। क्योंकि यहां पर गोरखपुर और बस्ती मंडल के गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर के लोहिया एन्क्लेव के 48 फ्लैट में बनेगा कोविड अस्पताल, भर्ती किए जा सकेंगे 335 मरीज
इसकी वजह से कोरोना वार्ड पूरी तरह से फुल हो गया है। ऐसे में अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने अपील की है कि केवल गंभीर कोरोना मरीजों को ही रेफर किया जाए, जिससे की सही मरीजों का इलाज हो सके।
इलेक्टिव सर्जरी पर रोक, केवल गंभीर सर्जरी होंगे
बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इलेक्टिव सर्जरी पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। केवल गंभीर मरीजों की सर्जरी का फैसला लिया है। उसमें भी उन्हीं गंभीर मरीजों की सर्जरी होगी, जिनका बेहद जरूरी होगा।
जूनियर डॉक्टरों की छुट्टी निरस्त
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सभी जूनियर डॉक्टरों की छुट्टी निरस्त कर दी है। बताया जाता है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है कि अचानक अगर मरीज बढ़ते हैं, तो उनके देखभाल के लिए जूनियर डॉक्टरों की ड्यूटी कॉलेज प्रशासन अपने अनुसार लगाएगा।
इसे भी पढ़ें- खपरैल का मकान गिरने से बेघर हुए पूर्व विधायक, ईमानदारी ऐसी कि एक मकान तक नहीं बनवा पाए
हल्के सर्दी-जुकाम के मरीजों को भी कर दे रहे हैं रेफर
बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि बाहर से जो भी मरीज आ रहे हैं, उनमें कई ऐसे मरीज हैं, जिन्हें हल्का सर्दी जुकाम और बुखार है। लेकिन ऐसे मरीजों को भी लोग मेडिकल कॉले रेफर कर दे रहे हैं। जबकि ऐसे मरीजों का इलाज लेवल वन अस्पताल में हो सकता है।
इसकी वजह से अगर गंभीर मरीज आते हैं, तो उन्हें भर्ती करने में तमाम परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि केवल गंभीर मरीजों को बीआरडी में भेजेंगे, तो बेड भी खाली रहेंगे और सही समय पर गंभीर मरीजों का इलाज भी हो पाएगा।
20 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी हो चुके हैं संक्रमित
इसे भी पढ़ें- 'राम जन्मभूमि' के नायक थे ये महंत, अपने दम पर देशभर में चलाया था अबतक का सबसे बड़ा आंदोलन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने कहा कि कोरोना वार्ड पूरी तरह से फुल हो गया है। वेंटीलेटर भी फुल हो चुके हैं। गोरखपुर और बस्ती मंडल का इकलौता कोविड-लेवल टू और थ्री का अस्पताल है। यहां केवल गंभीर मरीजों को ही रेफर किया जाए, जिससे की गंभीर मरीजों का इलाज सही समय पर हो सके।