{"_id":"5fa1b6c18ebc3e9bd91ab070","slug":"brd-medical-college-corona-covaxine-gorakhpur-city-news-gkp3719386155","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 नवंबर के बाद शुरू होगा कोवैक्सीन का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 नवंबर के बाद शुरू होगा कोवैक्सीन का ट्रायल
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल इसी माह 15 नवंबर के बाद शुरू होगा। इसके लिए कॉलेज प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। तीन सदस्यीय कमेटी भी बना दी गई है। अब कॉलेज प्रशासन को दो हजार से अधिक वालंटियर की तलाश है।
कोरोना के कोवैक्सीन को आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) और भारत बॉयोटेक की ओर से तैयार किया गया है। इसके दो फेज का ट्रॉयल जिले में पूरा हो चुका है। पहले फेज में आठ और दूसरे फेज में 14 वालंटियर को वैक्सीन लगाई गई थी। इसके बाद लगातार 42 दिन तक इन वालंटियर की निगरानी की गई। सभी वालंटियर अब तक स्वस्थ मिले हैं। इसके बाद तीसरे फेज के ट्रायल के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज का चयन किया गया है। कॉलेज प्रशासन को वैक्सीन के ट्रायल के लिए दो हजार से अधिक वालंटियर की जरूरत है। इसमें सभी आयु और वर्गों के लोगों को शामिल किया जाना है। बताया जा रहा है कि तीसरे फेज के ट्रायल के बाद आईसीएमआर नए साल में वैक्सीन को लांच कर सकता है।
पहले अक्तूबर में ही ट्रायल होना था, लेकिन शासन की ओर से समय और बढ़ा दिया गया है। ट्रायल के लिए दो हजार से अधिक वालंटियर की जरूरत है। इसी माह 15 नवंबर के बाद ट्रायल शुरू होगा।
विज्ञापन
-डॉ. गणेश कुमार, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज