फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BRD: Influenza flu infections have increased due to changing weather conditions.

बीआरडी : बदल रहे मौसम के कारण इंफ्लूएंजा फ्लू का संक्रमण बढ़ा

Wed, 24 Dec 2025 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
BRD: Influenza flu infections have increased due to changing weather conditions.
जिला अस्पताल के ओपीडी में डॉक्टर दिखाने के लिए लगी लाइन।अमर उजाला
- पिछले सप्ताह की अपेक्षा अधिक आए मामले
विज्ञापन

- डॉक्टरों ने बताया ठंड में नाक, गला और फेफड़े पर डालता है असर

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में इंफ्लूएंजा फ्लू के मामले बढ़े हैं। तेजी से हो रहे मौसम परिवर्तन के कारण छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने से फ्लू का संक्रमण बढ़ रहा है।

मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग संस्थान की ओपीडी में 42 में से 18 बच्चे फ्लू से संक्रमित पाए गए। शिशु एवं बाल रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. अनिता मेहता ने बताया कि बदलते मौसम की वजह से छोटे बच्चों में निमोनिया, अस्थमा, खांसी, इंफ्लूएंजा फ्लू के मामले में बढ़ोत्तरी हुई है। इससे बचाव के लिए दवाओं के साथ-साथ एक साल के ऊपर के बच्चों को गुनगुना पानी पिलाएं और जो बच्चे केवल अभी मां का दूध पी रहे हैं, ऐसी स्थिति में मां को ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इस समय की सुबह शाम की ठंड से बच्चों को बचाएं और छोटे बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed