फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BRD and District Hospital will get TruNet machine

बीआरडी और जिला अस्पताल को मिलेगी ट्रूनेट मशीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
BRD and District Hospital will get TruNet machine
बीआरडी और जिला अस्पताल को मिलेगी ट्रूनेट मशीन एक-एक मशीन मिलने से मरीजों को मिलेगी राहत  अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज को दो ट्रूनेट मशीन मिलने वाली हैं। इसे लेकर शासन की ओर से पत्र भी आ गया है। इसके बाद से जिला अस्पताल में इमरजेंसी में कोरोना संक्रमण की जांच हो सकेगी।  सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मशीनें खरीदी जा चुकी हैं। शासन की अनुमति से शीघ्र ही उसे लेकर मंगाया जाएगा। मशीन आ जाने से किसी की सर्जरी के पहले या किसी की मौत हो जाने पर तत्काल जांच हो सकेगी। इससे एक सैंपल की जांच में लगभग तीन घंटे लगते हैं। अभी जांच के लिए सैंपल मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है। इसकी वजह से समय ज्यादा लगता है। खासकर सर्जरी व मृतक के सैंपल की रिपोर्ट में देरी होती है। इसकी वजह से तीमारदार परेशान होते हैं। लेकिन मशीन के आ जाने से यह दिक्कतें दूर हो जाएंगी। मशीन में एक बार में दो सैंपल की जांच होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed