फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   brave woman caught accused running away by pulling chain in Gorakhpur

हौसले को सलाम: चेन खींचकर ऑटो से भाग रही थी स्नेचर, बहादुर महिला ने दौड़ाकर पकड़ा

Wed, 04 Aug 2021 09:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Aug 2021 09:34 PM IST
सार

दो महिला चेन स्नेचर को शाहपुर पुलिस को सुपुर्द किया गया, पुलिस कर रही पूछताछ

विज्ञापन
brave woman caught accused running away by pulling chain in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में ऑटो में जा रही एक शिक्षिका के गले से बुधवार को चेन लूटकर भाग रही दो महिलाओं को एक बहादुर महिला स्वास्थ्यकर्मी ने दौड़ाकर दबोच लिया। दोनों महिलाओं को शाहपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि, शिक्षिका ने चेन पाने के बाद, अपनी जिम्मेदारी से मुंह फेर लिया और बिना तहरीर दिए घर चली गईं। पकड़ी गई दोनों महिलाओं के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

   
जानकारी के अनुसार, पादरी बाजार की रहने वाली डॉ अनुपमा शर्मा शहर के डीएवी इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। वह घर आने के लिए बुधवार को शाम करीब 3 बजे असुरन से ऑटो में बैठीं। उनके बगल में फातिमा रोड की रहने वाली स्वास्थ्य कर्मी किरण गुप्ता बैठी थी, जो परतावल महराजगंज में तैनात हैं। ऑटो में दो अन्य महिलाएं बैठी थी।
विज्ञापन


उक्त चारों महिलाएं अनुपमा को रास्ते में धक्का आदि दे रहीं थीं। इस वजह से अनुपमा ऑटो रुकवाकर उतर गईं। उनके साथ किरण गुप्ता भी उतर गईं। ऑटो उतरने के बाद जब अनुपमा ने गले पर हाथ फेरा तो चेन गायब थी। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ उतरी किरण ने ऑटो के पीछे दौड़ लगाई और महिलाओं को पकड़ने की कोशिश की। ऑटो में बैठी एक महिला ने किरण का हाथ पकड़कर मरोड़ दिया, मगर किरण ने पकड़ में आया उसका हाथ नहीं छोड़ा। इस दौरान चालक ने ऑटो रोक दिया।


स्थानीय लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को पकड़कर, पहले पादरी बाजार चौकी और फिर शाहपुर थाने ले जाया। पकड़ी गईं महिलाओं के पास से पुलिस ने सोने की चेन बरामद कर ली। महिलाएं खुद को कभी नौसड़ तो कभी किसी अन्य जगह का बता रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed