{"_id":"65127fa166b7d1147f0e6128","slug":"boyfriend-wearing-burqa-for-meet-girlfriend-in-gorakhpur-2023-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने को अपनाया खास तरीका: बुर्का पहन प्रेमी पहुंचा गांव, चाल से बिगड़ी बात और अधूरी रह गई मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने को अपनाया खास तरीका: बुर्का पहन प्रेमी पहुंचा गांव, चाल से बिगड़ी बात और अधूरी रह गई मुलाकात
Tue, 26 Sep 2023 12:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:22 PM IST
सार
युवक ने बताया कि उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका की शादी उसके परिजन कहीं करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। ऐसे में प्रेमी ने प्रेमिका से मिलने का प्लान बनाया। उसने पहले कस्बे में बुर्का खरीद कर उसे पहन लिया। प्रेमिका के घर जाने के दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों को उसके चाल ढाल शक हो गया।
विज्ञापन
बुर्का (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौरीचौरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मुंडेरा बाजार में सोमवार की दोपहर में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बुर्का पहनकर जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसके चाल ढाल पर शक हो गया। लोगों ने युवक को पकड़ चौरीचौरा पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के कस्बा का रहने वाला एक युवक का नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के एक युवती की काफी दिनों से जान पहचान थी। वह उससे शादी करना चाहता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: हाईवे पर हैवानियत: चलती कार में शराब पीकर अश्लील वीडियो देखकर दिनभर गैंगरेप, आपबीती सुनाकर रो पड़ी किशोरी
विज्ञापन
Trending Videos
युवक ने बताया कि उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका की शादी उसके परिजन कहीं करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। ऐसे में प्रेमी ने प्रेमिका से मिलने का प्लान बनाया। उसने पहले कस्बे में बुर्का खरीद कर उसे पहन लिया। प्रेमिका के घर जाने के दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों को उसके चाल ढाल शक हो गया।
उन्होंने उसे रोक लिया और पूरा भेद खुल गया। लोगों ने उसे चौरीचौरा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने उसे रोक लिया और पूरा भेद खुल गया। लोगों ने उसे चौरीचौरा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।