{"_id":"603c8fbc5cf7176ba6802f25","slug":"boyfriend-found-unconscious-due-to-came-to-meet-girlfriend-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने वाराणसी से गोरखुपर आया था प्रेमी, अचेत हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने वाराणसी से गोरखुपर आया था प्रेमी, अचेत हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mon, 01 Mar 2021 12:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
अचेत अवस्था में मिला युवक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी से प्रेमिका से मिलने गोरखपुर आया युवक शहर के तारामंडल इलाके में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास अचेत मिला। जेब से मिले कागजात से उसकी पहचान वाराणसी के लंका इलाके के गोवर्धनपुर गांव निवासी अमितेश यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन
पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) के सिपाहियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर घरवालों को सूचना दी। युवक की जेब से नशे की दवा बरामद हुई है। पुलिस युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि घटना का पता चल सके।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास 30 वर्षीय युवक अचेत मिला। राहगीरों की सूचना पर पीआरवी 324 के सिपाही श्यामानंद सिंह और दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से युवक को जिला अस्तपाल ले गए।
विज्ञापन
अचेत युवक के जेब में मिले दस्तावेज से उसकी पहचान होने के बाद पुलिसकर्मियों ने फोन पर पिता रामदयाल यादव को सूचना दी। रामदयाल ने पुलिसकर्मियों को बताया कि अमितेश सासाराम (बिहार) में बीबीए की पढ़ाई करता है। तीन साल पहले उसकी जान-पहचान वाराणसी में सेल्समैन का काम करने वाली गोरखपुर की युवती से हुई थी। फोन पर दोनों की बातचीत होती थी। लॉकडाउन में युवती गोरखपुर चली आई। कुछ दिन तक फोन पर अमितेश से उसकी बातचीत हुई। बाद में युवती ने अमितेश से बातचीत बंद कर दी, जिसको लेकर वह परेशान रहता था।
इंस्पेक्टर रामगढ़ताल जेएन सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले युवक घर से निकला था। उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि घटना की जानकारी हो सके।