{"_id":"5e9c22eb8ebc3e769e488a33","slug":"boy-helps-his-brother-to-escape-from-quarantine-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन हाउस से भाई को भगाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने पकड़ कर ऐसे सिखाया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन हाउस से भाई को भगाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने पकड़ कर ऐसे सिखाया सबक
Sun, 19 Apr 2020 03:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर (बढ़नीध/परसा)।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर (बढ़नीध/परसा)।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 19 Apr 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से लौटने के बाद क्वारंटीन हाउस में रखा गया बलराम यादव निवासी खैरहनिया उर्फ बनरही दीवार फांद कर भाग निकला। क्वारंटीन हाउस के बाहर बाइक लेकर खड़ा भाई राकेश बलराम को बैठाकर घर ले जा रहा था कि पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर बलराम को क्वारंटीन हाउस और राकेश को जेल भेज दिया है। बता दें कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर बाहर से आने वालों को क्वारंटीन करने के लिए बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहा स्थित पं. बाबूराम शुक्ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को क्वारंटीन हाउस बनाया गया है।
विज्ञापन
बलराम शुक्रवार को मुंबई से घर पहुंचा था। इसकी जानकारी होने पर तहसील प्रशासन ने उसे 14 दिन क्वारंटीन करने के लिए क्वारंटीन हाउस में रखा था। अधिकारियों के अनुसार शनिवार शाम को बलराम ने अपने भाई राकेश को बुलाया।
विज्ञापन
पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
बलराम दीवार फांद कर बाहर निकला और राकेश की बाइक पर बैठ कर फरार हो गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें भागते हुए देखा तो आला अधिकारियों को सूचना दे दी।
पुलिस ने उन्हें घेर नेशनल हाइवे 730 पर झिंगहा गांव के पास पकड़ लिया गया। ढेबरुआ पुलिस ने बाइक को सीज कर दी। ढेबरुआ के प्रभारी थाना निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। बलराम को क्वारंटीन हाउस भेजा गया जबकि राकेश को जेल।
पुलिस ने उन्हें घेर नेशनल हाइवे 730 पर झिंगहा गांव के पास पकड़ लिया गया। ढेबरुआ पुलिस ने बाइक को सीज कर दी। ढेबरुआ के प्रभारी थाना निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। बलराम को क्वारंटीन हाउस भेजा गया जबकि राकेश को जेल।