{"_id":"61193735b1efd761a06557f0","slug":"boy-died-due-to-drowning-in-sonra-river-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: सोनरा नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: सोनरा नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 15 Aug 2021 09:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 15 Aug 2021 09:18 PM IST
सार
रहसू जनुबीपट्टी गांव का निवासी था मृतक। करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद अचेतावस्था में नदी से निकाला गया ।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के कुलकुला देवी स्थान के पास सोनरा नदी में नहाते समय 15 वर्षीय एक किशोर डूब गया। करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद अचेतावस्था में मिला। परिजन उसे फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से किशोर के घर में कोहराम मच गया है।
बताया जा रहा है कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहसू जनुबीपट्टी गांव निवासी रविंद्र गुप्ता का 15 वर्षीय पुत्र आलोक गांव से कुछ दूर स्थित सोनरा नदी में नहाने गया था। दिन के लगभग तीन बजे नदी में नहाते समय वह डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लगभग डेढ़ घंटे बाद उसे अचेतावस्था में नदी से बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।