{"_id":"5fcf53658ebc3ecf9e44be4e","slug":"boy-died-and-one-injured-after-road-accident-by-dumper-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे चाचा-भतीजा, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे चाचा-भतीजा, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत
Tue, 08 Dec 2020 03:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Dec 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के तेनुआ टोल प्लाजा के पास डम्पर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, गुलहरिया थानाक्षेत्र के जैनपुर निवासी मुनील निषाद (19) पुत्र बनवारी अपने चाचा संगम निषाद पुत्र चंद्रशेखर निषाद (22) को अपाची बाइक पर बैठाकर अपने ननिहाल महेवा चुग्गी जवनिया शादी में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह चाचा भतीजा बाइक पर बैठकर घर के लिए निकले थे। अभी दोनों तेनुआ टोल प्लाजा से कुछ दूर पहले ही पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर में घुस गई। हादसे में बाइक चालक मुनील निषाद की मौके पर मौत हो गई। जबकि संगम निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल को इलाज के लिए सीएचसी सहजनवां भेजा। जहां से उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था।