फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Booster dose will be given for injected polio vaccine

Gorakhpur News: इंजेक्टेड पोलियो वैक्सीन की दी जाएगी बूस्टर डोज, चलेगा अभियान

Thu, 15 Dec 2022 11:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Dec 2022 11:35 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि शहरी क्षेत्र में लोग एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, बंसतपुर पीएचसी समेत महिला अस्पताल में बच्चों को नियमित टीका लगवा सकेंगे। इंजेक्टेड पोलियो टीका भी नियमित टीकाकरण अभियान में शामिल है।

विज्ञापन
Booster dose will be given for injected polio vaccine
पोलियो - फोटो : pixabay

विस्तार

पाकिस्तान, अफगानिस्तान समेत अफ्रीकी देशों में पोलियो के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने इंजेक्टेड पोलियो टीके की बूस्टर डोज लगाने का फैसला लिया है। यह टीका शून्य से नौह माह तक के बच्चों को लगाया जाएगा। अब तक इस टीके की दो डोज नौ माह तक के बच्चों को लगाई जाती थी। टीकाकरण अभियान का आगाज एक जनवरी 2023 से शुरू होगा।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि भारत में 2011 के बाद से पोलियो के एक भी केस नहीं मिले हैं। जबकि, पिछले दो साल से पाकिस्तान, अफगानिस्तान समेत अफ्रीकी देशों में पोलियो के केस सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने फैसला लिया है कि नौ माह तक के बच्चों को इंजेक्टेड पोलियो का तीसरा टीका भी लगाया जाएगा। यह टीका शून्य से नौ माह तक के बच्चों को ही लगाया जाएगा। एक जनवरी से इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन


बताया कि करीब शून्य से नौ लाख के करीब एक लाख बच्चे जिले में हैं, जिन्हें बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि बच्चों को पहला टीका एक से डेढ़ माह के भीतर, दूसरा साढ़े तीन माह से चार माह के बीच लगाया जाता है। जबकि, बूस्टर डोज आठ से नौ माह के बीच लगाया जाएगा। यह टीका दाएं हाथ पर लगाया जाएगा। इस अभियान में आशा कार्यकर्ता और एएनएम को शामिल किया जाएगा, जिससे की लोगों को इसकी जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स, बीआरडी और महिला अस्पताल में लगवा सकेंगे टीका
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि शहरी क्षेत्र में लोग एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, बंसतपुर पीएचसी समेत महिला अस्पताल में बच्चों को नियमित टीका लगवा सकेंगे। इंजेक्टेड पोलियो टीका भी नियमित टीकाकरण अभियान में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed