फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Booking of dormitories and retiring rooms started at railway station

आईआरसीटीसी: रेलवे स्टेशन पर डॉरमेट्री और रिटायरिंग रूम की बुकिंग शुरू, जानिए क्या मिलेगी सुविधा

Tue, 06 Jul 2021 07:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Jul 2021 07:55 PM IST
सार

मंगलवार को सभी कमरे थे बुक, 25 में 8 डारमेंट्री की भी बुकिंग।

विज्ञापन
Booking of dormitories and retiring rooms started at railway station
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सफर करके आने वाले यात्रियों को ठहरने के लिए अब भटकने की जरूरत नहीं है। उन्हें स्टेशन पर ही आराम करने की जगह उपलब्ध होगी। गोरखपुर रेलवे स्टेशन स्थित रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री की बुकिंग फिर से शुरू हो गई है। मंगलवार को सभी तीन वातानुकूलित रिटायरिंग रूम बुक थे और 25 में से 8 डारमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग हुई थी।

विज्ञापन


इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से गोरखपुर जंक्शन पर रिटायरिंग रूम को सुसज्जित किया जा रहा है। पहले चरण में तीन रूम के अलावा पुरुषों के लिए 19 तथा महिलाओं के लिए छह डॉरमेट्री तैयार की गई है।
विज्ञापन


दूसरे चरण में बचे कमरों और डारमेट्री का कायाकल्प होगा। कोरोना की दूसरे लहर में रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री की बुकिंग बंद कर दी गई थी। अब इसे खोला गया है। इसमें ठहरने वालों को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


किराया (रुपये में)
एसी महाराजा रूम: तीन घंटे का 700, छह घंटे का 900, नौ घंटे का 1300, बारह घंटे का 1500, चौबीस घंटे का 2100, छत्तीस घंटे का 3000 तथा 48 घंटे का 3600 रुपये।
एसी डीलक्स रूम: तीन घंटे का 500, छह घंटे का 700, नौ घंटे का 900, बारह घंटे का 1200, चौबीस घंटे का 1500, छत्तीस घंटे का 2500 तथा 48 घंटे का 3000 रुपये।

एसी डारमेट्री केबिन: तीन घंटे का 150, छह घंटे का 250, नौ घंटे का 350, बारह घंटे का 450, चौबीस घंटे का 600, छत्तीस घंटे का 800 तथा 48 घंटे का 990 रुपये।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed