{"_id":"6159f78c8ebc3e628c15daae","slug":"boldr-pitching-work-collapsed-on-tighra-marachhi-dam-gorakhpur-news-gkp411611070","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिघरा मराछी बांध पर बोल्डर पिचिंग धंसने से आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिघरा मराछी बांध पर बोल्डर पिचिंग धंसने से आवागमन बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिघरा मराछी बांध पर बोल्डर पिचिंग धंसने से आवागमन बाधित
रुद्रपुर। दोआबा का सबसे लंबा तिघरा मराछी बांध का बोल्डर पिचिंग धंस गया। यहां सिंचाई विभाग छह करोड़ रुपये की लागत से बोल्डर पिचिंग कार्य करा रहा था। बोल्डर पिचिंग दरकने के बाद बांध से आवागमन प्रभावित हो गया है। गांव वालों ने बंधे पर हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। सपा नेताओं ने कार्य की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से कई जगह बंधों पर स्थिति खतरनाक बनी है। तिघरा मराछी बांध पर भेड़ी गांव के समीप कटान रोकने के लिए करीब छह करोड़ की लागत से बोल्डर पिचिंग का कार्य कराया जा रहा था। शनिवार की शाम करीब दो मीटर चौड़ाई में बोल्डर पिचिंग समेत बंधा दरक कर नदी में गिर गया। मौके पर गांव वालों की भारी भीड़ जुट गई। वर्तमान में जलस्तर कम होने के कारण बाढ़ की संभावना टल गई है, लेकिन बंधा दरकने के कारण आवागमन प्रभावित है। सपा नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कटे बंधे की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में योजनाएं भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ चुकी है। संवेदनशील स्थलों पर निगरानी नहीं करने की वजह से अधिकारी भी बेलगाम हो गए है। तिघरा मराछी बांध पर बोल्डर पिचिंग दरकने से खामियां खुलकर सामने आ गई है। कार्य की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यदि जांच नहीं हुई तो सपा तहसील का घेराव करेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिकंदर यादव, रामकेवल यादव, रामवृक्ष राजभर, राजन राजभर, खुशबू राजभर, विजय यादव, राहुल, अजय विश्वकर्मा, नित्यानंद, योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।