फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   body warnered camera in bus

अब बॉडी वार्न कैमरे के साथ होगी बसों की निगरानी, जानिए कैसे लगेगा भ्रष्टाचार पर अंकुश

Mon, 07 Dec 2020 11:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
body warnered camera in bus
roadways - फोटो : अमर उजाला।

परिवहन निगम की प्रवर्तन टीम अब जांच के दौरान बॉडी वार्र्न कैमरे का इस्तेमाल करेगी। इसके लिए गोरखपुर क्षेत्र की प्रवर्तन टीम को कैमरा मिल चुका है। अक्सर चालक और परिचालक की मिलीभगत से बिना टिकट यात्रियों को यात्रा कराने का मामला सामने आता है।

विज्ञापन


सुबूतों के अभाव में ऐसे आरोपों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक धीरज साहू ने क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि प्रवर्तन दल द्वारा बॉडी वार्न कैमरे का प्रयोग करते हुए प्रवर्तन कार्य कराया जाए। प्रत्येक बस के निरीक्षण के समय कैमरे को ऑन रखते हुए मौके की पूरी रिकॉर्डिंग की जाएगी। निरीक्षण कार्य समाप्त होने के बाद रिकॉर्डिंग क्षेत्रीय प्रबंधक या सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में प्रवर्तन पटल के सहायक के कंप्यूटर पर सुरक्षित रखना होगा।
विज्ञापन


साक्ष्य के लिए रखनी होगी रिकॉर्डिंग
बिना टिकट यात्रियों के गंभीर प्रकृति के प्रकरणों एवं तैनात चालकों व परिचालकों द्वारा निरीक्षणकर्ताओं से किए गए अभद्र व्यवहार के रिकॉर्डिंग की सीडी कर्मचारी के अनुशासनिक प्रकरण में रखी जाएगी, ताकि सुनवाई के समय नियुक्ति अधिकारी, अपीलीय अधिकारी, रिवीजन अधिकारी तथा न्यायालय के समक्ष संबंधित रिकॉर्डिंग को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। प्रवर्तन कार्यों से संबंधित अतिसंवेदनशील सीडी को सुरक्षित रखने का दायित्व संबंधित नियुक्ति अधिकारी का होगा। इससे छेड़छाड़ करने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

क्या है बॉडी वार्न कैमरा

यह रिकॉर्डिंग वाले कैमरे का छोटा स्वरूप है। इसे शरीर के ऊपरी हिस्से में लगाया जा सकता है। छोटा होने के कारण यह आसानी से नजर नहीं आता। इसमें वीडियो के साथ ही ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी सुविधा रहती है। एक कैमरे की कीमत 15-20 हजार रुपये के बीच रहती है।

गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के साथ ही रोडवेज बसों में होने वाली घटनाओं पर लगाम लगाने और व्यवस्था को सुधारने के लिए परिवहन निगम ने जांच के समय बॉडी वार्न कैमरे के इस्तेमाल की योजना बनाई है। जल्द ही प्रवर्तन टीम कैमरे से लैस होकर बसों की जांच करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed