फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Body of elderly woman, missing for eight days, found in a paddy field

Gorakhpur News: आठ दिन से लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला शव

Thu, 22 Oct 2026 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 22 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Body of elderly woman, missing for eight days, found in a paddy field
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के खैराबाद टोला डूडी में बुधवार देर शाम धान के खेत में 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला अंजली राय का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला आठ दिन पहले घर से लापता हो गई थीं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, अंजली राय मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थीं। उनका बेटा झोलाछाप है। परिजन के मुताबिक, महिला मानसिक रूप से बीमार थीं। आठ दिन पूर्व वह घर से लापता हो गई थीं। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर परिजन ने पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। बुधवार देर शाम गांव के पास धान के खेत में महिला का शव दिखाई देने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की। महिला तीन बच्चों की मां थीं। उनकी मौत की खबर से परिजन में शोक है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला के मानसिक रूप से बीमार होने की जानकारी परिजन ने दी है। परिजन पहले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन उन्हें समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed