फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Boating in water body of Ramgarh tal from next month in Gorakhpur

खुशखबर: रामगढ़ ताल की वाटर बॉडी में अगले माह से होगी बोटिंग, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Wed, 29 Sep 2021 08:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Sep 2021 08:21 PM IST
सार

तैयारियों के लिए जीडीए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों, अभियंताओं की कल बैठक बुलाई, पर्यटन को बढ़ावा देने और रामगढ़ताल क्षेत्र को और सुंदर बनाने पर किया जाएगा मंथन।

 

विज्ञापन
Boating in water body of Ramgarh tal from next month in Gorakhpur
रामगढ़ ताल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित 42 एकड़ में फैली वाटर बॉडी में बोटिंग अक्तूबर माह में शुरू हो जाएगी। साथ ही नया सवेरा को और सुंदर बनाया जाएगा। नई पार्किंग की शुरुआत भी इसी माह होने की उम्मीद है। इन्हीं बिंदुओं पर चर्चा करने के लिए जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने एक अक्तूबर को प्राधिकरण के अधिकारियों और अभियंताओं की बैठक बुलाई है। इसमें नया सवेरा समेत अन्य स्थानों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जीडीए मंथन करेगा।

विज्ञापन


रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र में ताल के सामने 42 एकड़ में फैले वाटर बॉडी की सफाई का काम पूरा हो गया है। इसे और सुंदर बनाने के लिए आकर्षक लाइट और फूड जोन आदि विकसित करने पर मंथन चल रहा है। अक्तूबर माह में इस वाटर बॉडी में बोटिंग शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए ट्रायल हो चुका है। वाटर बॉडी के सुंदरीकरण पर अवस्थापना मद से दो करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी स्वीकृति 21 अगस्त को कमिश्नर रवि कुमार एनजी की अध्यक्षता में हुई अवस्थापना समिति की बैठक में हो गई थी। वाटर बॉडी से जलकुंभी निकालकर उसकी सफाई करा दी गई है। किनारे-किनारे वाटर बॉडी से ही मिट्टी निकालकर पाथ-वे बनाया जाएगा। चारों तरफ लाइटिंग कराई जाएगी। वाटर बॉडी में मछली पालन के लिए जीडीए टेंडर निकालेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विंध्यवासिनी पार्क के योगा सेंटर की मरम्मत का काम शुरू

इसी तरह नया सवेरा को और सुंदर बनाने के लिए कुछ और काम कराने की तैयारी है। बैठक में इसपर भी चर्चा होगी। नया सवेरा के सामने दिग्विजयनाथ पार्क के एक हिस्से में बनी पार्किंग जल्द शुरू हो जाएगी। एक अक्तूबर को होने वाली बैठक में वाहनों के पार्किंग शुल्क का भी निर्धारण होगा।   

उद्यान विभाग के विंध्यवासिनी पार्क स्थित जीर्णशीर्ण हो चुके योगा पार्क की मरम्मत का काम जीडीए ने बुधवार से शुरू करा दिया है। इसकी मरम्मत पर 30 लाख रुपये खर्च होंगे। जीडीए अवस्थापना समिति की 21 अगस्त को हुई बैठक में इस कार्य को स्वीकृति मिली थी। उधर, सर्किट हाउस स्थित अंबेडकर पार्क के जीर्णोद्धार पर जीडीए अपने अवस्थापना मद से 60 लाख रुपये खर्च करेगा।

पार्क के जॉगर्स ट्रैक और फाउंटेन की मरम्मत के साथ ही वहां किड्स जोन विकसित किया जाएगा। पार्क में एक छोटा फूड जोन भी बनाया जाएगा। नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। पार्क में टहलने वालों के लिए म्यूजिक सिस्टम लगाया जाएगा जिसपर सुबह और शाम भक्ति गाने और धुन बजेगी। पूरे पार्क की लाइटिंग व्यवस्था भी सही की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed