फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   boat

भरथापुर में नाव की व्यवस्था न होने से ग्रामीण परेशान

Sun, 16 Aug 2020 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
boat
भरथापुर में नाव की व्यवस्था न होने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

विक्रमजोत। सरयू के किनारे बसे भरथापुर, कल्यानपुर, पड़ाव, चानपुर, संदलपुर आदि गांव बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। पशुपालकों के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। दूसरी बार आई बाढ़ ने हालात अधिक खराब कर दिया है। मैरुंड गांवों में नाव की व्यवस्था न होने से लोगों को पानी में घुसकर आना-जाना पड़ रहा है। भरथापुर निवासी जितेंद्र सिंह, जग्गी लाल, अजय कुमार, घनश्याम पांडेय, मनीष कुमार, हेमंत पांडेय, लालजी आदि ने बताया कि पहली बार आई बाढ़ में प्रशासन ने नाव की व्यवस्था की थी। दूसरी बार बाढ़ आए सप्ताहभर बीत गया लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। कल्यानपुर गांव के दूसरे छोर पर दो-दो नावों की व्यवस्था की गई है। बाढ़ से कन्हईपुर, खेमराजपुर, नरसिंहपुर, लकड़ी, पकड़ी, अर्जुनपुर, पकड़ी संग्राम, बेतावा गांवों के हालात खराब हैं। पानी भरा होने से लागों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed