{"_id":"63ad37a1ca35453f172509f7","slug":"board-exams-will-not-affect-jee-main-neet-cuet","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जेईई मेन, नीट, सीयूईटी पर नहीं पड़ेगा बोर्ड परीक्षाओं का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जेईई मेन, नीट, सीयूईटी पर नहीं पड़ेगा बोर्ड परीक्षाओं का साया
Thu, 29 Dec 2022 12:15 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Dec 2022 12:15 PM IST
सार
गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शाही ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सभी प्रवेश परीक्षाओं की तिथि पहले ही घोषित कर दी है। इसे ध्यान में रखते हुए सीआईएससीई ने बोर्ड परीक्षाओं की तिथि पहले ही घोषित कर दी है। अगले हफ्ते तक सीबीएसई भी अपनी परीक्षाओं की तिथि घोषित कर देगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), सीआईसीएसई और यूपी बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी-मार्च तक पूरा कराने की योजना है। ताकि, बोर्ड परीक्षाओं का साया विद्यार्थियों के इंजीनियरिंग और मेडिकल संस्थानों समेत अन्य प्रवेश परीक्षा में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं पर न पड़े।
इसे लेकर पूर्व में ही सीआईएससीई ने दसवीं की परीक्षाएं 27 फरवरी तो बारहवीं की 13 फरवरी से शुरू करने की समय सारिणी जारी कर दी है। जबकि, सीबीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी फरवरी से ही प्रारंभ करने की योजना है। पहली बार शासन स्तर से बोर्ड के विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षाओं का जो कार्यक्रम तैयार किया गया है।
वो बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर ही किया गया है। एनटीए की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार जेईई मेन के प्रथम पाली की परीक्षा 24-31 जनवरी के बीच होगी। जबकि, दूसरी पाली की परीक्षा 6-12 अप्रैल के बीच होगी। जबकि, आईसीएआर एआईईईए परीक्षा 26-29 अप्रैल, नीट की प्रवेश परीक्षा 7 मई और कॉमन यूनिवर्सिटी एडमिशन टेस्ट (सीयूईटी) की परीक्षा 21-31 मई के बीच होगी।
विज्ञापन
बता दें, कि पिछले सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन होने की वजह से विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षाओं के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा था। इससे सबक लेकर शासन ने इस बार ऐसा कार्यक्रम निर्धारित किया है कि विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। आरपीएम एकेडमी के कक्षा बारहवीं के विद्यार्थी शिमोन मणि त्रिपाठी, आराध्या शुक्ला और प्रणव पांडेय ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन आसपास होने की वजह से तैयारियों का विस्तृत समय नहीं मिल पाता है। दोनों परीक्षाओं में अंतर होने से दोनों की तैयारी अच्छे से करने में आसानी होती है।
गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शाही ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सभी प्रवेश परीक्षाओं की तिथि पहले ही घोषित कर दी है। इसे ध्यान में रखते हुए सीआईएससीई ने बोर्ड परीक्षाओं की तिथि पहले ही घोषित कर दी है। अगले हफ्ते तक सीबीएसई भी अपनी परीक्षाओं की तिथि घोषित कर देगी। इस पहल से विद्यार्थियों को बोर्ड के साथ-साथ प्रवेश परीक्षा की तैयारी का भी पूरा मौका मिलेगा।