{"_id":"6257141058158a44804c8317","slug":"boad-dip-in-gandak-river-three-died-gorakhpur-news-gkp4332866192","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंडक नदी में नाव पलटने से एक महिला व दो किशोरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंडक नदी में नाव पलटने से एक महिला व दो किशोरियों की मौत
विज्ञापन
नाव से हुए हादसा की जगह महाजाल से लापता लोगों की तलाश करते लोग।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
गंडक नदी में नाव पलटने से एक महिला व दो किशोरियों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा (कुशीनगर)। खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर मौजा में बुधवार की सुबह गंडक नदी में 10 लोगों से भरी छोटी नाव पलट गई। इसमें एक महिला व दो किशोरियों की डूबकर मौत हो गई। एक व्यक्ति तैरकर किनारे आ गया, जबकि बाकी छह लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया गया। ये सभी लोग नाव में सवार होकर गेहूं की फसल काटने जा रहे थे।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव के निवासी मिश्री निषाद का खेत गंडक नदी के उस पार सालिकपुर मौजा के दियारा में है। खेत में गेहूं की फसल बोई गई है। फसल काटने के लिए मिश्री ने पथलहवा गांव से मजदूर तय किए थे। मजदूरों को लेकर जा रही नाव बीच नदी में पहुंचने पर असंतुलित होकर पलट गई। नाव पलटने से डूबकर आसमा (35), गुड़िया (18) और सोनी (17) की मौत हो गई। आसमा और गुड़िया चाची-भतीजी हैं।
यह लोग बचाए गए
खड्डा (कुशीनगर)। गंडक नदी में छोटी नाव पलटने के बाद शोर सुनकर तूफानी व रतन बचाने के लिए दौड़कर पहुंच गए। दोनों पास ही खेत में काम कर रहे थे। दोनों ने छह लोगों सूरमा (50), गुलशन (18), नूरजहां (16), कुमकुम (17), राबिया (16) और हुस्नआरा (15) को बचा लिया, जबकि खेत मालिक मिश्री (55) तैरकर नदी से बाहर निकल आया।
विज्ञापन
आसमा, गुड़िया और सोनी लापता हो गईं। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खड्डा थाने के एसओ धनवीर सिंह, एसआई पीके सिंह, राजेश कुमार सहित सालिकपुर चौकी व थाने के पुलिसकर्मी पहुंच गए। स्टीमर व नाव से तलाश शुरू हुई। मछली पकड़ने वाला जाल डाला गया। लगभग दो घंटे के बाद तीनों का शव बरामद हुआ।
मृतकों के परिजनों को भरोसा दिलाया
क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडेय, डीएम एस. राजलिंगम, खड्डा की एसडीएम उपमा पांडेय और तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्हें मदद का भरोसा दिलाया।
एक ही परिवार के दो लोगों की मौत
नाव हादसे में समसुद्दीन की पत्नी आसमा और उसकी भतीजी गुड़िया की मौत हो गई। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत के बाद परिजनों पर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा। आसमा चार बच्चों की मां थी।
ससुराल जाने से पहले ही दुनिया से विदा हो गई गुड़िया
समसुद्दीन की भतीजी गुड़िया की जून महीने में शादी थी। सब तैयारी हो गई थी। रोते बिलखते परिजनों ने बताया कि शादी के लिए कुछ सामान भी लड़के वालों को दे दिया गया था। अरमान था कि हाथों में मेंहदी लगाकर ससुराल जाएगी, लेकिन क्या पता था कि ऊपर वाला असमय बुला लेगा।