{"_id":"60a88abd8ebc3e9ad03d5c89","slug":"bmgf-to-be-shifted-to-hospital-in-deoria-due-to-formation-of-200-bed-hospital-in-guru-gorakhnath-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदलाव: देवरिया में शिफ्ट हो सकता है बीएमजीएफ से बनाए जाने वाला अस्पताल, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलाव: देवरिया में शिफ्ट हो सकता है बीएमजीएफ से बनाए जाने वाला अस्पताल, जानिए क्या है वजह
Sat, 22 May 2021 10:08 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 May 2021 10:08 AM IST
सार
गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय में 200 बेड का अस्पताल बनने की वजह से इसे शिफ्ट करने की तैयारी। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की तरफ से स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रस्तावित था 100 बेड का अस्पताल।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) की तरफ से गोरखपुर शहर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रस्तावित 100 बेड का कोविड अस्पताल गोरखपुर की बजाय देवरिया में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। गोरखपुर में विमान बनाने वाली मल्टीनेशनल कंपनी बोइंग की सहायता से बड़ा कोविड अस्पताल शुरू करने की तैयारियों की वजह से इसे देवरिया में खोलने पर मंथन चल रहा है। देवरिया में कोविड अस्पताल खुलने से वहां के मरीजों को सहूलियत होगी और मंडल मुख्यालय पर दबाव भी कम रहेगा।
बीएमजीएफ द्वारा गोरखपुर में एल वन प्लस सुविधा का कोविड अस्पताल शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया था। इसके लिए वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के बालिका छात्रावास का चयन भी किया जा चुका है। पिछले दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका निरीक्षण भी किया था।
बीएमजीएफ की ओर से छह महीने तक अस्पताल संचालित करने व उसके बाद प्रशासन को हस्तांतरित करने की योजना थी। मगर इसके कुछ दिन बाद ही बोइंग कंपनी की ओर से पहले 200 बेड फिर 400 बेड का अस्पताल शुरू करने पर सहमति दी गई।

महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर में 200 बेड का कोविड अस्पताल तकरीबन बनकर तैयार है। 26 मई से इसका संचालन भी शुरू हो जाएगा। शुरुआत 100 बेड से होगी। इसके अलावा एम्स में भी 200 बेड का एक कोविड अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भी खोला जा रहा है। इसकी भी तैयारी शुरू हो गई है।
यही नहीं कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए गोरखपुर में सभी ब्लॉकों में भी कोविड अस्पताल संचालित किए जाएंगे। इसे देखते हुए बीएमजीएफ के अस्पताल को देवरिया में शिफ्ट करने पर विचार चल रहा है।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि बीएमजीएफ का अस्पताल गोरखपुर में शुरू किया जाना था मगर उसे अब बगल के जिले देवरिया में शिफ्ट किया जा सकता है।