{"_id":"615622878ebc3e62a314edd0","slug":"blood-donation-camp-today-gorakhpur-city-news-gkp41125989","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइए करें रक्तदान, आज बने महादान का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइए करें रक्तदान, आज बने महादान का हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर : आइए करें रक्तदान, आज बनें ‘महादानी’
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (एक अक्तूबर) के मौके पर आप घरों से निकलें और रक्तदान कर महादानी बनें। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। फाउंडेशन महादानियों को सलाम करते हुए उन्हें विशेष प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएगा और फोटो प्रकाशित करेगा।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके यादव ने बताया कि एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक लोग रक्तदान कर सकते हैं। ऐसे दानियों को जिला अस्पताल प्रशासन सलाम कर उनका हौसला बढ़ाएगा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में 10 बजे से लेकर दो बजे तक लोग रक्तदान कर सकते हैं।
यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
जिला अस्पताल में रक्तदान करने के लिए मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा के मोबाइल नंबर 9452847768 पर सुबह दस से शाम पांच बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। इस नंबर पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन को मिलेगा सम्मान
कोरोना महामारी के बीच लोग रक्तदान के लिए आगे आए हैं। इन रक्तदानियों को जिला अस्पताल ब्लड बैंक की ओर से एक अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा। रक्तदान करने वाले संस्थाओं में सबसे अधिक रक्तदान पिछले साल आईजीएल गीडा ने कराया था। आईजीएल की टीम ने 125 यूनिट रक्तदान कराया था। जबकि दूसरे नंबर गायत्री परिवार 77 यूनिट और तीसरे नंबर अमर उजाला फाउंडेशन ने 76 यूनिट रक्तदान कराया था।
सबसे ज्यादा रक्तदान करने वाले भी होंगे सम्मानित
डॉ. एसके यादव ने बताया कि सबसे अधिक रक्तदान करने वालों में शांतुन बिहारी पांडेय हैं जिन्होंने 24 बार रक्तदान किया है। जबकि दूसरे नंबर पर जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रविंद्र ओझा शामिल हैं जिन्होंने 23 बार रक्तदान किया है।
आठ माह में 1509 यूनिट हुआ रक्तदान
जिला अस्पताल में पिछले आठ माह के अंदर 1509 यूनिट रक्तदान लोगों ने किया है। सबसे अधिक रक्तदान मार्च में 276 यूनिट हुआ था। जबकि अगस्त माह में 266 यूूनिट हुआ था। वहीं जुलाई में 253 यूनिट रक्तदान लोगों ने किया था।