फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Block chief and Kshetra Panchayat members took oath in Gorakhpur and tenure started with first meeting

गोरखपुर: ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली शपथ, पहली बैठक के साथ कार्यकाल शुरू

Tue, 20 Jul 2021 02:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Jul 2021 02:24 PM IST
सार

जिला स्तरीय अधिकारियों ने ब्लॉक प्रमुख और फिर प्रमुख ने सदस्यों को दिलाई शपथ।

विज्ञापन
Block chief and Kshetra Panchayat members took oath in Gorakhpur and tenure started with first meeting
ब्लॉक प्रमुख व सदस्यों ने ली सपथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में क्षेत्र पंचायतों के गठन के बाद मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ली। इसके बाद पहली बैठक भी हुई, जिसके साथ ही इनका कार्यकाल भी शुरू हो गया।    
विज्ञापन


सुबह 11 बजे से सभी ब्लाक मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों ने पहले  ब्लाक प्रमुखों को शपथ दिलाई। इसके बाद प्रमुखों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। ब्लाक प्रमुखों को शपथ दिलाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शपथ कार्यक्रम के बाद हुई क्षेत्र पंचायतों की बैठक में विकास पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


सोमवार की शाम को ही डीएम के हस्ताक्षर होने के साथ ही क्षेत्र पंचायतों के गठन संबंधी अधिसूचना जारी हो गई थी। मंगलवार को अलग-अलग ब्लाकों में जिन अफसरों ने ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाई उनमें बांसगांव में एसडीएम बांसगांव, बड़हलगंज में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बेलघाट में जिला गन्ना अधिकारी, भरोहिया में जिला कार्यक्रम अधिकारी, भटहट में जिला युवा कल्याण अधिकारी, ब्रह्मपुर में एसडीएम चौरी चौरा, कैंपियरगंज में वहां के एसडीएम, चरगांवा में एसडीएम सदर, गगहा में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक, गोला में वहां के एसडीएम, जंगल कौड़िया में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह कौड़ीराम में जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां, खजनी में वहां के एसडीएम, खोराबार में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, पाली में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, पिपराइच में अधीक्षक राजकीय उद्यान, पिपरौली में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहजनवां में वहां के एसडीएम, सरदारनगर में जिला बचत अधिकारी, उरुवा में भूमि संरक्षण अधिकारी ने शपथ दिलाई।


डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि सभी ब्लाकों पर ब्लाक प्रमुखों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ले ली। ब्लाकों में शपथ के बाद पहली बैठक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed