फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP workers uproar in front of UP Agriculture Minister Suryapratap Shahi

यूपी कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं हंगामा, कृषि अफसरों पर लगाए ये आरोप

Sun, 21 Mar 2021 02:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Mar 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
BJP workers uproar in front of UP Agriculture Minister Suryapratap Shahi
लोगों को समझाते कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला।
यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर में हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग के अफसरों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। मंत्री ने उन्हें बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता मामने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद उनके सांसद कमलेश पासवान को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। बता दें कि यह कार्यक्रम कृषि विभाग की ओर से चरगावां में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


अपने संबोधन में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही किसानों के प्रति समर्पित हैं। पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों के कर्ज माफ करने का फैसला लिया था। 86 लाख किसानों का 36000 करोड़ का कर्ज माफ किया गया।
विज्ञापन


सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश खाद्यान्न उत्पादन में देश का सिरमौर बना है। इस अवसर पर सांसद रवि किशन, कमलेश पासवान, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी, विधायक महेंद्रपाल सिंह, फतेह बहादुर सिंह, संगीता यादव, विपिन सिंह, विमलेश पासवान, शीतल पांडेय, राधेश्याम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि मंत्री के सामने हंगामा
कृषि विभाग के अफसरों पर मनमानी व उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के सामने ही हंगामा किया। कृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया और कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। आप सब शांत होकर बैठ जाइए लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। इसके बाद बांसगांव से भाजपा सांसद कमलेश पासवान और पिपराइच से विधायक महेंद्र पाल सिंह ने हस्तक्षेप किया, तब जाकर मामला शांत हुआ। यह वाकया जब हुआ, तब मुख्यमंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed