{"_id":"631c387e4d073c2fdf1187a2","slug":"bjp-will-pave-way-for-mission-2024-by-winning-municipal-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: प्रदेश महामंत्री संगठन ने चुनाव में जीत का मंत्र दिया, बोले-निकाय चुनाव में जीत का मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: प्रदेश महामंत्री संगठन ने चुनाव में जीत का मंत्र दिया, बोले-निकाय चुनाव में जीत का मिलेगा फायदा
Sat, 10 Sep 2022 12:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:45 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन सेवा पखवारा के रूप में मनाया जाएगा। इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी संगठन को दी है।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नगर निकाय चुनाव में जीत के साथ भाजपा मिशन 2024 की नींव मजबूत करेगी। इसका मंत्र शुक्रवार को नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के कामकाज से जनता खुश है। इसका बड़ा फायदा निकाय चुनाव में मिलेगा। इस चुनाव में जीत से जनता में अच्छा संदेश जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव की राह भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन ने शुक्रवार को सिक्टौर क्षेत्र के पार्टी कार्यालय में संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा की है। उन्होंने क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और निकाय चुनाव के लिहाज से बनाए संयोजकों से साफ कहा कि नगर निकाय चुनाव की तैयारी में अभी से जुटना है। प्रशासनिक व संगठनात्मक स्तर पर तेजी से काम करने की जरूरत है। निकाय चुनाव की दृष्टि से परिसीमन कार्य, मतदाता सूची, मतदान केंद्र व बूथ के साथ हर वार्ड के सामाजिक समीकरण का खाका तैयार करना है।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र में भाजपा का संगठन मजबूत है। पार्टी के लिए अनुकूल माहौल बना है। भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र और राज्य सरकार के खाते में अनगिनत उपलब्धियां हैं। जनता के बीच सकारात्मक माहौल और अच्छा संदेश है। इसका लाभ निकाय चुनाव में पार्टी को जरूर मिलेगा। निकाय चुनाव में बड़ी सफलता से जनता में अच्छा व सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने संगठनात्मक कार्य में गुणवत्ता पर जोर दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने पहली बार गोरखपुर के साथ क्षेत्र में आए प्रदेश महामंत्री संगठन का स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र की संगठनात्मक संरचना की जानकारी दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र से तीन मंडल व दस प्रशासनिक जिले जुड़े हैं। इनमें लोकसभा की 13 व विधानसभा की 62 सीटें हैं। नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत अध्यक्ष व वार्डों का ब्योरा भी तैयार है।
संगठन की बदौलत जिस तरह लोकसभा, विधानसभा, पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव में सफलता हासिल की गई, उसी तरह निकाय चुनाव में किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी व एमएलसी अनूप गुप्ता ने निकाय चुनाव और सेवा पखवारा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री व विधायक प्रदीप शुक्ला ने किया।
इनकी रही मौजूदगी
नीलम सोनकर, शकुंतला चौहान, डॉ सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, पीएन पाठक, युधिष्ठिर सिंह राजेश गुप्ता, रमेश सिंह, डॉ समीर सिंह, अजय सिंह गौतम, अमिता गुप्ता व मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन मौजूद रहे।
सेवा पखवारा के रूप में मनेगा मोदी का जन्मदिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन सेवा पखवारा के रूप में मनाया जाएगा। इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी संगठन को दी है।
सेवा पखवारा के रूप में मनेगा मोदी का जन्मदिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन सेवा पखवारा के रूप में मनाया जाएगा। इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी संगठन को दी है।
- 17 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन व रक्तदान शिविर का आयोजन।
- 18 सितंबर : स्वास्थ्य मेला।
- 19 सितंबर : प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी।
- 20 व 21 सितंबर : स्वच्छता अभियान।
- 22 सितंबर : जल ही जीवन पर जागरूकता अभियान।
- 23 सितंबर : वोकल फॉर लोकल।
- 24 सितंबर : कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण शिविर।
- 25 सितंबर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और मन की बात।
- 26 सितंबर : विविधता में एकता।
- 27 सितंबर : शुभकामना व अभिनंदन पत्र।
- 28 सितंबर : प्रबुद्ध जन, बुद्धिजीवी सम्मेलन।
- 29 सितंबर : कोरोना टीकाकरण अभियान को गति।
- 30 सितंबर : टीबी मुक्त राष्ट्र का संकल्प।
- 1 अक्तूबर : पौधारोपण अभियान।
- 2 अक्तूबर : गांधी जयंती पर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन।