फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP will fight election battle of Mission 2024 from new office

Gorakhpur: सीएम योगी और जेपी नड्डा आज करेंगे भाजपा के कार्यालय का लोकार्पण, इन सुविधाओं ने लैस है भवन

Fri, 10 Jun 2022 10:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Jun 2022 10:04 AM IST
सार

भाजपा कार्यालय के लिए 11 हजार स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन ली गई थी। इसमें से 5100 स्क्वायर फीट में निर्माण हुआ है। ग्राउंड फ्लोर पार्टी की महानगर व जिला इकाई के लिए आरक्षित किया गया है। प्रथम तल क्षेत्रीय इकाई के लिए आरक्षित है। इसी फ्लोर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय महामंत्री संगठन सहित तमाम पदाधिकारी बैठेंगे।

विज्ञापन
BJP will fight  election battle of Mission 2024 from new office
गोरखपुर में भाजपा का नया कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मिशन-2024 की चुनावी लड़ाई भाजपा नए क्षेत्रीय, जिला व महानगर कार्यालय से लड़ेगी। सिक्टौर के पास आधुनिक सुविधा-संसाधनों से युक्त कार्यालय बनकर तैयार है। इसका लोकार्पण शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे, फिर पार्टी की सारी गतिविधियां नए कार्यालय से संचालित होंगी।

विज्ञापन


भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का दायरा गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल तक फैला है। इन मंडलों के दस जिलों में विधानसभा की 62 और लोकसभा की 13 सीटें हैं। अब कार्यालय का लोकार्पण करके 2024 की चुनावी गतिविधियों को और तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी है। शुक्रवार को गोरखपुर क्षेत्र से जुड़े सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर सहित आठ जिला कार्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण भी होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि अब संगठन की सारी गतिविधियां नए कार्यालय से संचालित होंगी।

विज्ञापन

कार्यालय हॉल में ही लोकार्पण व बैठक

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए कार्यालय के हॉल में शुक्रवार को बैठक भी करेंगे। इसमें क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यालय हॉल में ही सुबह 10 बजे लोकार्पण की औपचारिकता पूरी की जाएगी, फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय के ठीक सामने मैदान में गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

5100 स्क्वायर फीट में बना है कार्यालय

भाजपा कार्यालय के लिए 11 हजार स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन ली गई थी। इसमें से 5100 स्क्वायर फीट में निर्माण हुआ है। ग्राउंड फ्लोर पार्टी की महानगर व जिला इकाई के लिए आरक्षित किया गया है। प्रथम तल क्षेत्रीय इकाई के लिए आरक्षित है। इसी फ्लोर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय महामंत्री संगठन सहित तमाम पदाधिकारी बैठेंगे। आईटी सेल के लोगों के बैठने की व्यवस्था है। मीटिंग हॉल भी है। द्वितीय तल पर बड़ा मीटिंग हॉल बनाया गया है। इसमें एक साथ 500 कार्यकर्ता बैठ सकते हैं। तृतीय तल पर गेस्ट रूम बने हैं। किचन भी बना है।

अफसरों से तैयारियों की जानकारी ली

गरीब जनकल्याण जनसभा की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी बुधवार को कमिश्नर रवि कुमार एनजी, एडीजी अखिल कुमार व एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने ली। साथ ही कहा है कि सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहेंगे।

अखंड मानस पाठ का समापन, आरती हुई

नए क्षेत्रीय कार्यालय के शुभारंभ से पहले अखंड मानस पाठ हुआ। इसका समापन बुधवार को को हो गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने यजमान के रूप में पूजा-अर्चना की प्रक्रिया पूरी कराई।  भाजपा नेताओं ने आरती और हवन किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद शिव प्रताप शुक्ला, कोषाध्यक्ष पुष्पदत्त जैन, चिरंजीव चौरसिया, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विधायक प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजीतांशु सिंह आशु, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, देवेंद्र पाल, रमेश सिंह, जितेंद्र बहादुर चन्द, हरिकेश राम त्रिपाठी, जनार्दन तिवारी, मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, अच्युतानंद शाही, ओमप्रकाश शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, बृजेश मणि मिश्र, दयानंद शर्मा, रणविजय शाही, अष्टभुजा शुक्ला आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

सांसद निधि से बनी सड़क का लोकार्पण

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय तक बने सौ मीटर सीसी रोड का लोकार्पण बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेद्र सिंह ने किया। यह सड़क सांसद रवि किशन शुक्ला की सांसद निधि से बनी है। इस पर 26 .42 लाख रुपये खर्च हुए हैं। सांसद का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में पूरा देश व प्रदेश विकास का नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस मौके पर समरेंद्र विक्रम सिंह, जय यदुवंशी, पवन दुबे, रणंजय सिंह जुगनू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed