फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP state president running convoy car attacked by bus in gorakhpur lucknow four lane

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में चल रही गाड़ी को बस ने मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं

Wed, 30 Dec 2020 09:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Dec 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
BJP state president running convoy car attacked by bus in gorakhpur lucknow four lane
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के सीहापार ओवरब्रिज फोरलेन के पास मंगलवार की रात करीब नौ बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के काफिले में चल रही गाड़ी को एक बस ने टक्कर मार दी। गाड़ी में सवार भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक को मामूली चोटें आ गईं। हादसे में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ देर बाद दूसरी गाड़ी मंगाकर काफिले को रवाना कर दिया गया। बस को पुलिस कब्जे में लेकर थाने चली आई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर क्षेत्र के दौरे पर आए थे। मंगलवार की शाम को कुशीनगर जनपद में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पार्टी के अन्य नेताओं के काफिले के साथ अयोध्या के हनुमानगढ़ी के लिए रवाना हुए। प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक अपनी इनोवा कार में बैठकर जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान सीहापार ओवरब्रिज फोरलेन के पास एक बस ने टक्कर मार दी। टक्कर से गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक को हल्की चोटें आईं। गाड़ी के दुर्घटना होते ही सभी गाड़ियां खड़ी हो गईं और काफिले में शामिल सुरक्षा कर्मी पहुंच गए। थोड़ी देर बाद दूसरी गाड़ी मंगाकर काफिले को रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed