फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP, RSS runs joint campaign 41 places support of Citizenship Amendment Act

भाजपा, आरएसएस ने 41 स्थानों पर बताई नागरिकता संशोधन कानून की खासियत

Sun, 12 Jan 2020 10:07 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sun, 12 Jan 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
BJP, RSS runs joint campaign 41 places support of Citizenship Amendment Act
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में उतरे भाजपा क़ार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रविवार को भाजपा के साथ ही आरएसएस और उसके वैचारिक संगठन मैदान में उतरे। जिला और महानगर क्षेत्र में 41 स्थानों पर कार्यक्रम करके जन जागरूकता अभियान चलाया गया। संदेश दिया गया कि विपक्ष की फैलाई अफवाह में फंसने की जरूरत नहीं है। नया कानून नागरिकता देने वाला है। किसी की नागरिकता नहीं छीनने वाली है।
विज्ञापन


भाजपा और आरएसएस विचार परिवार की तरफ से रविवार को पदयात्रा, हस्ताक्षर के जरिये वृहद अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की फोटोयुक्त पुस्तक मुस्लिम परिवारों को भी भेंट की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह की निगरानी में ही महानगर के 12 स्थानों पर जागरूकता अभियान को चलाया गया।
विज्ञापन


जिला इकाई में यह संख्या 29 स्थानों पर रही है। रुस्तमपुर सेक्टर में प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने घर-घर जाकर कानून के बारे में जानकारी दी। गोरखपुर रेलवे और कचहरी बस स्टेशन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े, महानगर अध्यक्ष पवन यादव की मौजूदगी में नए कानून की खासियत बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने साजिश विवाद कराए हैं। सपा, बसपा नेता भी विवाद बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसका जवाब जनता जरूर देगी। इससे पहले घोष कंपनी चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। दीन दयाल नगर मंडल के अखिलेंदु श्रीवास्तव, रणविजय शाही, नम्रता श्रीवास्तव ने पत्रक भी वितरित किए।

ओरिएन मॉल मोहद्दीपुर में मालवीय नगर मंडल के प्रबल प्रताप शाही, अष्टभुजा श्रीवास्तव, सुधाकर यादव, मनोज अग्रहरी ने नागरिकता संशोधन कानून की खासियत गिनाई। एडी मॉल एवं सिटी मॉल में महिला मोर्चा की अमिता गुप्ता, अर्चना सिंह, रानी मिश्रा, नेहा चौधरी, श्वेता श्री, निहारिका त्रिपाठी, ऊषा चौहान, शीला चौहान, उर्मिला द्विवेदी, मेनका चौहान, सीमा सोनकर, ममता गुप्ता, ममता जायसवाल, कुमकुम सिंह और मीरा श्रीवास्तव ने महिलाओं को कानून की जानकारी दी। खोराबार, भौवापार और मिर्जापुर मंडल में भी सघन जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

विहिप, बजरंग दल ने भी कानून की जानकारी दी

विहिप और बजरंग दल की गोरखपुर महानगर इकाई के कार्यकर्ता, पदाधिकारी रविवार को ओरियन मॉल पहुंचे। वहां एक-एक से संपर्क करके नए कानून की खासियत बताई, फिर मोहद्दीपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया।

बजरंग दल के सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि कानून से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। विपक्ष ने भ्रम फैलाकर विवाद बढ़ाने का काम किया है। विहिप के महानगर अध्यक्ष विजय खेमका, उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, अशोक सिंह, मातृ शक्ति की संयोजक माया गुप्ता, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर संयोजक पंकज मिश्रा, धीरज श्रीवास्तव, रूप रानी, मधु और नीरज शाही मौजूद रहे।

रैली 19 जनवरी को
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की रैली 19 जनवरी को होगी। इसके जरिये नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी जाएगी। रैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। रैली चंपादेवी पार्क या फिर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज खेल मैदान में कराई जा सकती है। इसकी तैयारियों में भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाइयां लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed