फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP national president JP Nadda will give victory mantra of up election 2022 to booth presidents in Gorakhpur

मिशन 2022: गोरखपुर में बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी ने विकास में नहीं छोड़ी कोई कसर

Mon, 22 Nov 2021 03:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Nov 2021 03:40 PM IST
सार

आज चंपा देवी पार्क में भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होगा। इसमें गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के करीब 28 हजार बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे

विज्ञापन
BJP national president JP Nadda will give victory mantra of up election 2022 to booth presidents in Gorakhpur
गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गोरखपुर पहुंच गए हैं। यहां वे क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे। जेपी नड्डा गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद वह गीता प्रेस गए। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चंपा देवी पार्क में आयोजित सम्मेलन में पहुंचे। यहां बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमें गौरवान्वित होना चाहिए कि हम ऐसी पार्टी के सदस्य हैं जिसमें आंतरिक प्रजातंत्र हैं। जिसके अंतर्गत एक साधारण परिवार से आने वाला एक साधारण कार्यकर्ता प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाता है और मुझ जैसा कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष बन जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र से मोदी जी ने पूरा आशीर्वाद उत्तर प्रदेश पर रखा है और योगी जी ने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उत्तर प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

जिन्नावादी और राष्ट्रवादी के बीच होगा इस बार का चुनाव: सीएम योगी
सम्मेलन में सीएम योगी ने कहा कि इस बार का चुनाव जिन्नावादी और राष्ट्रवादी के बीच होगा। यूपी का विधानसभा चुनाव देश और दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बन रहा है और बनेगा भी क्यों नहीं। कारण साफ है। एक ओर भारत की आन, बान और शान की रक्षा करने वाले पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हैं। दूसरी ओर आतंक का समर्थन करने वाले खड़े दिखाई दिखाई दे रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया की जुबान पर आ गया कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा कि सदी की सबसे बड़ी त्रासदी कोरोना में न सपा का पता था न बसपा का। सभी अपने घरों में आईसोलेशन में थे। एक मात्र पार्टी बीजेपी उस समय सड़कों पर काम कर रही थी। मानवता के संकट के समय में भारतीय जनता पार्टी के लिए देश सर्वोपरि रहा। कुर्सी नहीं देश बचाना जरूरी था। दवा, टेस्ट, आक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए सिर्फ बीजेपी की उपस्थिति थी और कोई नहीं आया।

सम्मेलन में जय प्रकाश निषाद, कामेश्वर सिंह, सांसद रवि किशन, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मेयर सीताराम जायसवाल, सांसद हरीश द्विवेदी, विजय दुबे, प्रवीण निषाद, रमापति राम त्रिपाठी, विश्वजितांशु सिंह आशु, अनूप गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, सहजानंद राय, सुनील गुप्ता, वीरेंद्र सिंह मस्त, पुष्पदंत जैन, सीताराम जायसवाल, डॉ बच्चा पांडेय नवीन, चंदन आर्य, केएम मझवार, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, रविन्द्र कुशवाहा, सांसद कमलेश पासवान, शिव प्रताप शुक्ला, विवेक ठाकुर, जगदंबिका पाल मौजूद रहे।
 
सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, जिला प्रभारियों और विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों का विधानसभा चुनाव की दृष्टि से मार्गदर्शन करेंगे। सम्मेलन में गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों के 27 हजार 637 बूथ अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में क्षेत्र के सांसद, विधायक, क्षेत्र और जिला स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
 
गोरखपुर क्षेत्र में कुल 62 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 44 सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। इस बार के चुनाव में भाजपा ने कम से कम 55 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले चुनाव में जिन सीटों पर पार्टी को कामयाबी हासिल हुई थी, वहां इस बार ज्यादा मतों के अंतर से जीत हासिल करने की रणनीति भी तैयार की जाएगी।

वनटांगियों से संवाद करने रजही गांव जाएंगे जेपी नड्डा
बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वनटांगिया गांव रामगढ़ रजही जाकर वनटांगिया परिवारों से संवाद करेंगे। उनका वहां के बूथ अध्यक्ष बलराम राजभर के आवास पर जाने का भी कार्यक्रम है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, संवाद कार्यक्रम में एक हजार वनटांगिया शामिल होंगे। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में वह वनटागियां बस्ती में हुए विकास कार्यों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराएंगे।


Koo App

उ.प्र. का आगामी विधानसभा चुनाव दुनिया के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। एक तरफ भारत को दुनिया में समर्थ व सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री जी का नेतृत्व है तो दूसरी ओर भारत की आस्था को आहत करने वाले आतंकवाद समर्थक जिन्नावादी हैं।

- Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 22 Nov 2021

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed