फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP leader head injury during police lathicharge in gorakhpur

गोरखपुरः ओवरलोड ट्रकों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, फूटा भाजपा नेता का सिर

Sun, 17 May 2020 11:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 May 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
BJP leader head injury during police lathicharge in gorakhpur
उरूवा कस्बा चौराहे से गुजरते ट्रक - फोटो : amar ujala

उरूवा कस्बा चौराहे से होकर गुजरने वाले बालू लदे ओवरलोड ट्रक के विरोध को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि गुस्साए पुलिस वालों ने विरोध करने वाले भाजपा नेता और स्थानीय लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर मिश्रा का सिर फट गया। अन्य को भी चोट आई है मगर वह अस्पताल नहीं गए। उधर, एसओ ने अपने आला अफसरों को बताया है कि लोगों ने धक्का मुक्की की है जिससे पटरा से उन्हें खुद चोट लगी है। घटना की सूचना पर सीओ गोला मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बारानगर, रतनपुर आदि जगहों से खनन होकर आने वाले बालू लदे ट्रक उरूवा के रास्ते से होकर गुजरते हैं। इससे सड़क खराब हो जा रही है। इसे लेकर पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी रविवार की दोपहर में उरूवा चौराहे पर गए भी थे। उनके साथ गौरीशंकर मिश्रा, अमित पाठक, वेद प्रकाश, नीरज दुबे आदि भी मौजूद थे। पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने खनन अधिकारी, एसडीएम और एसओ से बात भी की थी। इसके बाद तय हुआ कि ट्रक अब गोपालपुर के रास्ते चीनी मिल, माल्हनपार होते हुए जाएगी। मगर फिर शाम पांच बजे के करीब उधर से ट्रक गुजरने लगे। इसकी जानकारी होने पर गौरीशंकर मिश्रा व अन्य लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दिए। इसी बात पर पुलिस से कहासुनी हो गई और मौके पर एसओ फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एसओ ने खनन विभाग में शिकायत करने को कहाए जिससे नाराज लोग उग्र हो गए। नारेबाजी करने लगे इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के डंडे से गौरीशंकर का सिर फट गया। घटना की सूचना पर रात 9 बजे सीओ अन्य थाने की फोर्स के साथ भी मौके पर पहुंच गए। उधर, पुलिस ने अस्पताल से गौरीशंकर मिश्रा और उनके साथियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ओवरलोड ट्रकों के संचालक से सड़क खराब होने की शिकायत आई थी। इस पर पुलिस गई थी। ओवरलोड ट्रक पर कार्रवाई आरटीओ, खनन विभाग और प्रशासनिक टीम ही कर सकती है। लोग उग्र हुए हैं, एसओ के मुताबिक उन्हें भी चोट आई है। जांच के लिए सीओ को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed